सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
Updated : June 18, 2026 11:01 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा दिनांक 16 एवं 17 जून 2026 को मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में की गई विभिन्न कार्रवाइयों में कुल 2920.580 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ), 120 ग्राम अवैध अफीम, चार वाहन तथा अन्य सामग्री जब्त की गई है। इन कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मंदसौर-जावरा मार्ग पर 1088.640 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त - सीबीएन की जिला मंदसौर-III खण्ड एवं पी एंड आई सेल, मंदसौर की संयुक्त टीम ने विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर 16 एवं 17 जून 2026 की मध्यरात्रि में मंदसौर-जावरा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक मारुति एस-क्रॉस कार एवं एक टाटा ट्रक को रोका। जांच में पाया गया कि कार तस्करी में प्रयुक्त ट्रक के लिए पायलट वाहन का कार्य कर रही थी। ट्रक चालक सीबीएन टीम को देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि पायलट वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक की विस्तृत तलाशी के दौरान चूने (लाइम पाउडर) के 510 कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 55 प्लास्टिक बैगों से कुल 1088.640 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एक टाटा ट्रक, एक मारुति एस-क्रॉस कार तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
नीमच-1 खंड द्वारा 1619.340 किलोग्राम डोडाचूरा एवं 120 ग्राम अफीम जब्त - सीबीएन के नीमच प्रथम खंड के अधिकारियों ने 17 जून 2026 को चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग स्थित नारायणपुरा टोल प्लाजा पर एक टाटा डम्पर ट्रक को रोककर महत्वपूर्ण कार्रवाई की। संदिग्ध वाहन चालक ने सरकारी वाहन को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की, किंतु सीबीएन अधिकारियों की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से वाहन को सफलतापूर्वक रोक लिया गया। डम्पर की तलाशी में 90 एचडीपीई बैगों से 1619.340 किलोग्राम डोडाचूरा तथा एक बैग से 120 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा डम्पर ट्रक को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अवैध मादक पदार्थ राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था।डीआरआई-सीबीएन की संयुक्त कार्रवाई में 212.600 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद - डीआरआई, इंदौर क्षेत्रीय इकाई एवं सीबीएन की संयुक्त टीम ने 17 जून 2026 को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर जावरा क्षेत्र में एक क्रेटा कार को चिन्हित किया। तस्करों के पायलट वाहन द्वारा सतर्क किए जाने के बाद संदिग्ध वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, किंतु अधिकारियों ने लगभग 40 किलोमीटर तक पीछा कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान विशेष रूप से बनाई गई कैविटी एवं पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 212.600 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कुल जब्ती एवं आगे की कार्रवाई - उक्त तीनों मामलों में कुल 2920.580 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, 120 ग्राम अवैध अफीम, एक टाटा ट्रक, एक टाटा डम्पर ट्रक, एक मारुति एस-क्रॉस कार, चार मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री जब्त की गई है। कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। सभी मामलों में बरामद मादक पदार्थ एवं वाहन एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिए गए हैं। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आगे की जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) मादक पदार्थों एवं मनःप्रभावी पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार तथा संगठित ड्रग नेटवर्क के विरुद्ध शून्य-सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य करते हुए देश को नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीबीएन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।.
और खबरे
शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...
June 18, 2026 12:27 PM
जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..
June 18, 2026 12:24 PM
नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..
June 18, 2026 12:19 PM
पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...
June 18, 2026 12:14 PM
ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....
June 18, 2026 12:11 PM
भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....
June 18, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
June 18, 2026 11:30 AM
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM