lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

  Updated : June 18, 2026 09:16 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के एग्जाम कोऑर्डिनेटर एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं सुगमता के साथ परीक्षा संपन्न कराने तथा विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिले में नीट परीक्षा चार केंद्रों — लाल बहादुर शास्त्री उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंदसौर तथा राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मंदसौर में आयोजित होगी। परीक्षा में लगभग 1240 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा तथा परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने हेतु समुचित वेटिंग एरिया एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में चेकिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने, सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रखने, कंट्रोल रूम की सतत निगरानी, बायोमेट्रिक ई-मशीनों के सुचारू संचालन तथा सभी केंद्रों पर जैमर स्थापित कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग दल की व्यवस्था भी रहेगी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि किसी भी केंद्र पर संसाधनों की कमी होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए तथा सेंटर कोऑर्डिनेटर परीक्षा संबंधी सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...

June 18, 2026 12:27 PM

जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..

June 18, 2026 12:24 PM

नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..

June 18, 2026 12:19 PM

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...

June 18, 2026 12:14 PM

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....

June 18, 2026 12:11 PM

भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....

June 18, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM