lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

  Updated : June 18, 2026 11:18 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- नगरपालिका कार्यालय परिसर नीमच में गुरुवार को जिला स्तरीय 'जन कल्याण शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा, कि नीमच में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जिला चिकित्सालय में 68 प्रकार की निशुल्क जांच जैसी सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्‍होने भाटखेड़ा से डुंगलावदा मार्ग पर पौधारोपण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की बात भी कही। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रजना करणसिंह परमाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, जिला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 11 स्टॉल लगाए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0), पीएम स्वनिधि, श्रमयोगी मानधन योजना, समान नागरिक संहिता (UCC), आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, समग्र पोर्टल, राजस्व एवं उद्यानिकी विभाग तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं (मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक) के प्रदर्शनी के काउंटर शामिल थे। शिविर में पीएम स्वनिधि के 05 प्रमाण पत्र एवं 01 क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर बताया गया, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4029 के लक्ष्य के विरूद्ध 701 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 387 में ऋण वितरण किया गया। क्रेडिट कार्ड के तहत 152 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 142 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। साथ ही 576 आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने स्‍वागत भाषण दिया और अंत में आभार एसडीएम श्री पराग जैन ने व्यक्त किया। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर शिविर का शुभांरभ किया तथा हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। विधायक श्री परिहार एवं अतिथियों ने न.पा.परिसर में पौधारोपण भी किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...

June 18, 2026 12:27 PM

जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..

June 18, 2026 12:24 PM

नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..

June 18, 2026 12:19 PM

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...

June 18, 2026 12:14 PM

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....

June 18, 2026 12:11 PM

भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....

June 18, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM