भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....
Updated : June 18, 2026 11:40 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- माली मौहल्ले में स्थित आशुतोष भगवान शिव मंदिर प्रांगण में माली समाज द्वारा घीसालाल माली की मुख्य यजमानी में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सरिता का प्रवाह कथा मर्मज्ञ पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से भक्तिमय वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर नजर आ रहा है।
भक्तों ने विवाह उत्सव में किया नृत्य -गान - श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार को कथा वाचक पं कुलदीप शर्मा ने श्री कृष्ण -रुक्मणी विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम के वशीभूत होते हैं तथा जो भी सच्चे प्रेम से भगवान का स्मरण करता है, वे उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।सभी भक्तों ने प्रतीकात्मक श्री कृष्ण -रुक्मणी के मंगलमय विवाह उत्सव में नृत्य- गान करते हुए आनंद लिया। उक्त उद्गार प्रत्यग आत्मदर्शी को निरुपण करने वाले सहज वाणी से अध्यात्म रस रसास्वादन कराने वाले कथा मर्मज्ञ पंडित कुलदीप शर्मा ने कथा के छठवें दिवस उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान किए। कहा कि अभिमानी और निच व्यक्ति कभी झुकता है तो समझ लेना कोई दगा करने वाला है, ऐसे व्यक्ति बिना स्वार्थ के कभी नहीं झुकते हैं। बिना तिलक के कभी प्रभु के दर्शन करने मंदिर नहीं जाना चाहिए और ना ही बिना तिलक के दान करना चाहिए। सदा-सदा का प्रेम केवल परमात्मा का प्रेम है, जो की दिव्य और आध्यात्मिक प्रेम है। लोग जहां व्यक्ति और समाज के लिए नकारात्मक होता है, वही प्रेम सकारात्मक माना गया है। पंडित श्री शर्मा ने कहां की प्रभु श्री नारायण ने प्रत्येक युग में अवतार लेकर माता लक्ष्मी के अवतार का ही वरण किया है। इसलिए श्री कृष्ण अवतार में भी प्रभु ने अपनी समस्त लीलाओं को पूर्ण करने के साथ लक्ष्मी स्वरूपा देवी रुक्मणी से विवाह करके अपने संकल्प को पूर्ण किया। शिशुपाल के अहंकार का नाश करके पालनहार ने श्री रुक्मणी के साथ विवाह किया।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान पण्डित कुलदीप शर्मा ने अक्रूर, नंदराय,राधा रानी,श्री कृष्ण, कुब्जा, कालिया वन, बलराम, जरासंध, शिशुपाल, कंस वध, मुचुकूंद, उद्धव ज्ञान आदि धार्मिक प्रसंगों के महत्व को अपने मुखारविंद से विस्तार से प्रतिपादित किया।
इन्होंने निभाया शानदार किरदार - श्रीकृष्ण और रुक्मणी कथा पंडाल में आए जिन्हें देख श्रद्धालु खुशियों से झूम उठे। अभिनय में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सुरेश माली ने निभाया, वहीं रेखा माली रुक्मणी बनी । श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह में बने पात्रों ने विवाह उत्सव की झांकी का जीवंत चित्रण की आकर्षक भूमिका निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण और रुक्मणी ने व्यास पीठ पर एक दूसरे को वर्णमाला पहनकर विवाह की रस्म निभाई।
श्रीमद् भागवत कथा की आज होगी पूर्णाहुति - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक महोत्सव में आज दिवस 19 जून 2026 शुक्रवार को सुदामा चरित्र, उद्धव ज्ञान,राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वृतांत पर कथा प्रवचन पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित की जाएगी। इसी के साथ हवन पूजन , महाआरती के पश्चात् भंडारे के आयोजन के साथ होगी कथा की पूर्णाहुति।
और खबरे
शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...
June 18, 2026 12:27 PM
जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..
June 18, 2026 12:24 PM
नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..
June 18, 2026 12:19 PM
पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...
June 18, 2026 12:14 PM
ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....
June 18, 2026 12:11 PM
भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....
June 18, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
June 18, 2026 11:30 AM
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM