lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..

  Updated : June 18, 2026 12:19 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका कार्यालय परिसर नीमच में गुरुवार 18 जून को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के लिएअंगीकार 2026 अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जिला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धारवे, एसडीएम श्री पराग जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, श्री हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा,एल्डरमैन श्रीमति अरुणा तलरेजा,श्री शंकर बंसल आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासिन अतिथिगणों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की। अतिथि स्वागत के पश्चात् विधायक श्री परिहार, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी व मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव के नेतृत्व में संचालित शासन की विभिन्न जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित हितग्राहियों को प्रदान की एवं योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। इसके पश्चात अतिथिगणों में नगर पालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों की 15 से अधिक स्टाल लगी हुई थी जिनका अवलोकन अतिथिगणों ने किया एवं हितग्राहियों ने स्टाल पर पहुंचकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान अतिथिगणों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण पत्र भी प्रदान किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि जनकल्याण महोत्सव शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध करवा कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी की जनकल्याण की भावनाओं को साकार किया जा सके। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने अपने उदबोधन में कहा कि इस जन कल्याण शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होकर योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही समस्याओं का निदान होगा ओर वे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने भी शासन की विभिन्न योजनाओं से उपस्थित हितग्राहियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया व आभार एसडीएम श्री पराग जैन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में लीड बैंक मैनेजर श्री शेखर जी ने बैंकों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी,वही फाइनेंसर लीगल काउंसलर श्री विजय कुमार चतर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार नगर पालिका की एनयुएलएम शाखा के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की.
इन योजनाओं की लगी थी स्टॉल - जनकल्याण महोत्सव शिविर में नगर पालिका द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, संबल कार्ड, कर्मकार कल्याण निधि योजना, विभिन्न पेंशन योजना, राशन कार्ड,समग्र आईडी के अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी के साथ ही उद्यानिकी विभाग, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक सहित अन्य विभागों में भी हितग्राहीयों को अपनी अपनी योजना की जानकारी देने स्टाल लगाए थे
इन हितग्राहियों को किया लाभ पत्र का वितरण - कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पांच हितग्राहियों को व्यवसाय हेतु ऋण स्वीकृति पत्र तथा एक हितग्राही को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास के तीन हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु प्रदाय की जाने वाली राशि का स्वीकृति पत्र तथा एक हितग्राही को श्रम योगी मानधन योजना का कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्री अजेंद्र नाथ प्रजापति, सभापति प्रतिनिधि श्री अशोक जोशी, पार्षद श्री रूपेंद्र लॉक्स, श्री शशि कल्याणी,पार्षद प्रतिनिधि श्री विनीत पाटनी, राकेश सोनकर, श्री साबिर मसूदी,श्री शराफत हुसैन,कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, लेखाधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार, बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन, अनेक पार्षदगण,नगर पालिका के अधिकारी -कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शिक्षक समाज के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि, प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बोहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत...

June 18, 2026 12:27 PM

जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास..

June 18, 2026 12:24 PM

नगर पालिका में हुआ जिला स्तरीय पीएम आवास मेला एवं स्व निधि महोत्सव का आयोजन, विधायक, कलेक्टर व नपाध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया हित लाभ वितरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि भी रहे मंचासीन..

June 18, 2026 12:19 PM

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन होंगे नामांकन...

June 18, 2026 12:14 PM

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण....

June 18, 2026 12:11 PM

भक्ति के रंग में रंगा कथा पंडाल: भागवत कथा में गूंजे प्रभु अवतार के प्रसंग, हुआ श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह....

June 18, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM