lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

  Updated : June 18, 2026 05:41 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- चुनाव आयोग पर पक्षपात और तानाशाही का आरोप लगाकर लोकतंत्र की रक्षा करने उतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की उपस्थिति में कांग्रेस का जमीनी दम बुधवार को एक बार फिर हवा होता दिखाई दिया। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के खिलाफ प्रदेशव्यापी आक्रोश का दावा करने वाली कांग्रेस के इस प्रदर्शन में बमुश्किल दो से तीन दर्जन कार्यकर्ता ही नजर आए। ब्लॉक कांग्रेस जीरन के बैनर तले बड़े-बड़े दावों के साथ शुरू हुआ यह जुलूस पूरी तरह नीरस और बेअसर साबित हुआ, ​चुपके से पुतला फूंकने की थी तैयारी, पुलिस ने फेरा पानी।​कांग्रेस कार्यकर्ता गणपति मंदिर चौराहा (नीमच रोड) पर एकत्रित हुए थे। यहाँ से कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस निकाला। तथाकथित आक्रोशित कांग्रेसी मुख्य मार्ग से होते हुए जीरन बस स्टैंड पहुंचे, जहाँ रणनीति के तहत कुछ कार्यकर्ता चुपके से चुनाव आयोग का जलता हुआ पुतला लेकर आगे बढ़ने लगे। हालांकि, वहां पहले से ही मुस्तैद पुलिस बल ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। ​मौके पर एक्शन थाना प्रभारी उमेश यादव ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कार्यकर्ताओं के हाथ से जलता हुआ पुतला छीनने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने पहले से तैनात फायर ब्रिगेड (दमकल) की मदद से पानी की तेज बौछारें मारकर पुतले की आग को चंद सेकंड में बुझा दिया। दावों में दम नहीं, तीखे भाषणों से निकाली भड़ास - ​पुतला दहन करने में नाकाम रहे कांग्रेसी नेताओं ने इसके बाद बस स्टैंड पर खड़े होकर भाषणों के जरिए अपनी भड़ास निकाली। नेताओं ने चुनाव आयोग को सत्ता का दलाल बताते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हालांकि इन तीखे शब्दों में जमीनी ताकत से ज्यादा संगठनात्मक कमजोरी और मायूसी साफ झलक रही थी। कार्यकर्ताओं के इस टोटके जैसे टोटे के आगे यह प्रदर्शन आम जनता के बीच कोई खास असर छोड़ने में पूरी तरह नाकाम रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM

महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...

June 17, 2026 04:48 PM

3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....

June 17, 2026 04:12 PM

सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...

June 17, 2026 04:04 PM

11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...

June 17, 2026 04:03 PM

19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...

June 17, 2026 03:47 PM

हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...

June 17, 2026 03:41 PM

बरडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...

June 17, 2026 03:40 PM