अहमदाबाद, गोमतीपुर जैन मंदिर घटना मामले में हार्दिक हुंडिया का गुजरात के भूपेन्द्र सरकार से सवाल, भ्रष्टाचारी जैन ट्रस्टियों और भू-माफियाओं की कहीं मिलीभगत तो नहीं ?, आखिर क्यों प्राचीन मूतिर्यो का किया गया विस्थापन ?…..
Updated : February 19, 2025 07:55 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

सामाजिक
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल से पत्र लिखकर सवाल किया है कि अहमबाद के गोमतीपुर के विस्तार में राजपुर के अति प्राचीन मंदिर से परमात्मा की मूर्ति अपमानजनक तरीके से दूसरी जगह लेकर जाना कितना सही है ? इस मामले को संज्ञान में लिया जाय। गौरतलब है कि यहाँ मंदिर के आस-पास मुस्लिम बस्ती ज़्यादा है, ये बताकर मूर्तियाँ अहमदाबाद के शीलज के मंदिर में स्थापित किये जाने का मामला सामने आया है। हार्दिक हुंडिया ने कहा है कि, भूपेंद्र जी आप के शासन में कभी भी हिंदू मुस्लिम दंगा नहीं हुआ है। विश्व के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की मुस्लिम औरते भी भगवान को ना ले जाने के लिये बाहर आई है, जब की उनमे तो मूर्ति पूजा है भी नहीं ! इतना प्राचीन दादा का मंदिर, आस पास मुस्लिम बस्ती, फिर भी आज तक कोई ऐसी घटना नहीं घटी है जिस से हम ये कह सके की हमारा मंदिर सुरक्षित नहीं है। बल्कि सीएम भूपेन्द्र पटेल के शासन में इस संवेदनशील क्षेत्र में भी जबरजस्त भाई चारा का संदेश विश्व में जा रहा है, वहाँ से दादा को लेके जाना कितना उचित है? वो भी आप की सरकार में ? कुछ लोगों की दलील है की भगवान की पूजा करने वाले लोग बहुत कम है? उनको हार्दिक हुंडिया की दो हाथ जोड़ के बिनती है की भारत में कई ऐसे मंदिर है जो कुछ जैन साधु और उनके प्राइवेट ट्रस्टी ने मिलकर बनाये है, वहाँ पूजा तो छोड़ो कई बार तो दर्शन करने वाले भी नहीं होते है ? वहाँ से भगवान को क्यों नहीं लाया गया ? अचानक दादा के ये प्राचीन तीर्थ की भगवान की मूर्तिया क्यों लेके गये ? हार्दिक हुंडिया ने सीएम पटेल से निवेदन किया है कि दादा की मूर्तिया पुन: गोमती पुर के राजपुर के अति प्राचीन मंदिर में वापस लाया जाय। आप के सुशासन में हिंदू मुस्लिम जहाँ एकता की अनमोल मिसाल है वो कायम रहे। परमात्मा की मूर्तियाँ जिस तरह से तोड़कर, गाड़ी में कैसे प्रतिमा को लेकर गए वो भी जाँच का विषय है। आपके राज्य में सुशासन था, है और रहेगा इसका एक अनमोल उदाहरण देश के सामने रखें। परम कृपालु परमात्मा की मूर्ति का अपमान करने वाले पर भी कार्यवाही करें और ये बात स्पष्ट होना चाहिये कि यहीं से मूर्तिया लेकर जाने का कारण क्या ? कौन कौन इनसे मिले हुये है इनकी भी जाँच आप करायेंगे तो दूध का दूध पानी का पानी निकल जायेगा।
और खबरे
कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....
February 21, 2025 09:27 PM

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए....
February 21, 2025 09:25 PM

ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी 24 सेवाएं....
February 21, 2025 09:22 PM

मातृभाषा के बिना, किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती….
February 21, 2025 09:20 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....
February 21, 2025 08:46 PM

जलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश स्थापना के साथ लहराई ध्वजा
February 21, 2025 08:19 PM

डिवाईन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा -12वीं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न.....
February 21, 2025 08:16 PM

पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए - श्री वैष्णव, जि.प.सी.ई.ओ. ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा....
February 21, 2025 08:14 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत जिले की नगरीय निकायों में पंजीयन करें, ऑनलाईन भी किए जा सकते हैं पंजीयन....
February 21, 2025 08:13 PM

आई.टी.आई. डूंगलावदा में 24 फरवरी को मेगा प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन...
February 21, 2025 08:07 PM

खेत पर बनी तार फेसिंग बाउन्ड्री में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने पहुँच सफल रेस्क्यू कर नीलगाय को सुरक्षित छोड़ा....
February 21, 2025 07:44 PM

22 फरवरी 2025 को नीमच बनेगा खाटूधाम, सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री छोटू सिंह रावणा नीमच को भजनों से भक्तिमय करेंगे….
February 21, 2025 07:42 PM

जावद क्षेत्र के देवपुरा-केवडिया में तेन्दुआ मृत वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में हुआ शवदाह....
February 21, 2025 07:40 PM

आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 1450 किलो महुआ लाहन एवं 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त.....
February 21, 2025 07:37 PM

नीमच सिटी नाले पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक परिहार ने किया निरीक्षण गुणावत्तापूर्ण एवं समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश....
February 21, 2025 06:14 PM

12 साल से फरार स्थाई वारण्टी तथा 2 अन्य वारंटी गिरफ्तार, तीन शांतिभंग मे गिरफतार…..
February 21, 2025 06:12 PM

प्रेमजाल में फंसाकर स्कूली छात्राओं से यौन शोषण मामले में आज बिजयनगर बंद....
February 21, 2025 06:10 PM

खाटू श्यामजी के लक्खी मेले में इस साल सख्त यातायात नियम लागू.....
February 21, 2025 05:57 PM

वन्य जीव नीलगाय का शिकार कर मांस की तस्करी करने के दो आरोपी गिरफतार, 95 किलोग्राम नीलगाय का मांस, शिकार में प्रयुक्त बंदूक, धारदार छुर्रा, छर्रे सहित दो मोटर साईकिले जब्त....
February 21, 2025 05:25 PM
