FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरक्त रहकर अपना विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा....

  Updated : February 20, 2025 12:24 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला अभिभाषक संघ के तत्वाधान एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष जोशी के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बदलाओं से अधिवक्ता के हितों पर विपरीत प्रभाव व कुठाराघात होने के विषय में सुधार की मांग को लेकर एक ज्ञापन बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने सोंपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा अधिवक्ता सशोधन नियम 1961 के प्रावधानों को बदलाव कर अधिवक्ता सशोधन विधेयक 2025 जारी किया गया है, जिसमें अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 में अधिवक्ताओं को बड़ी कठिनाईयों की प्रबल संभावना है, तथा अधिवक्ताओं के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अभिभाषक वर्ग न्यायपालिका का महत्वपूर्ण अंग होकर अनिभाषक वर्ग की अनुपस्थिति में न्यायीक कार्य पूर्ण नहीं हो सकता तथा यहां तक कहा जाता है कि बार और बैच न्यायपालिका रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं जिनके बिना न्याय होना किसी भी रूप में सम्भव नहीं है।अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 जारी किया गया है, जो कि अधिवक्ता के हितों के खिलाफ है, अधिवक्ता सघ न्यायालय एवं भारत सरकार का समर्थन करता आया है, किन्तु प्रस्तावित संसोधन से अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है।अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 जारी किया गया है, जिसके कारण पक्षकार की गलती के लिए अधिवक्ता को दण्डित किया जायेगा, अधिवक्ता संघो का सरकार का नियंत्रण बढ जायेगा, जिससे की अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता व अधिकारों का हनन होगा। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 का अभिभाषक संघ नीमच विरोध करता है, तथा भारत सरकार से मांग करता है कि यह प्रस्तावित विधेयक वापस लिया जायें। तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेकशन एक्ट लागु किया जाकर एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई।उपरोक्त प्रस्तावित संशोधन के विरोध में जिला अभिभाषक संघ एक दिवसीय गुरुवार को अपने न्यायालीन कार्य से विरत रहकर अपना अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह भाटी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
इनका कहना है -
भारत की आजादी में अधिवक्ताओं का योगदान अमूल्य रहा है। अधिवक्ता विधेयक संशोधन विधेयक में अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात्त किया गया है। राज्य अधिवक्ता परिषद में सरकार के तीन जनप्रतिनिधि शामिल करने की प्रस्तावना है। जिसका सभी अधिवक्ता संघ एवं सदस्य विरोध करते हैं। किसी भी अधिवक्ता को इस प्रकार का हस्ताक्षेप स्वीकार नहीं होगा। ऐसे काले कानून को केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र प्रभाव से वापस लेना चाहिए यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ताओं का संघर्ष पूरे देश में अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा। राजनीति से प्रेरित जनप्रतिनिधि यहां भी राजनीति कर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे। किसी भी अधिवक्ता की पक्षकार द्वारा झूठी शिकायत पर भी उस अधिवक्ता को बार सदस्यता से निलंबित करने तथा 3लाख रुपए की राशि का जुर्माना लगाने का अधिकार होगा। जो कि संवैधानिक रूप से न्याय संगत नहीं है इस प्रकार का काला कानून भारत देश में लागू करना अनुचित है इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। विधायक संशोधन में प्रत्येक अधिवक्ता को प्रत्येक 5 वर्ष में अंक तालिका एवं संबंधित प्रमाण पत्रों का परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा - एडवोकेट मनीष जोशी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन नीमच,


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....

February 21, 2025 09:27 PM

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए....

February 21, 2025 09:25 PM

ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी 24 सेवाएं....

February 21, 2025 09:22 PM

मातृभाषा के बिना, किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती….

February 21, 2025 09:20 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....

February 21, 2025 08:46 PM

जलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश स्थापना के साथ लहराई ध्वजा

February 21, 2025 08:19 PM

डिवाईन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा -12वीं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न.....

February 21, 2025 08:16 PM

पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए - श्री वैष्‍णव, जि.प.सी.ई.ओ. ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा....

February 21, 2025 08:14 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत जिले की नगरीय निकायों में पंजीयन करें, ऑनलाईन भी किए जा सकते हैं पंजीयन....

February 21, 2025 08:13 PM

आई.टी.आई. डूंगलावदा में 24 फरवरी को मेगा प्‍लेसमेंट ड्राईव का आयोजन...

February 21, 2025 08:07 PM

खेत पर बनी तार फेसिंग बाउन्ड्री में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने पहुँच सफल रेस्क्यू कर नीलगाय को सुरक्षित छोड़ा....

February 21, 2025 07:44 PM

22 फरवरी 2025 को नीमच बनेगा खाटूधाम, सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री छोटू सिंह रावणा नीमच को भजनों से भक्तिमय करेंगे….

February 21, 2025 07:42 PM

जावद क्षेत्र के देवपुरा-केवडिया में तेन्दुआ मृत वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में हुआ शवदाह....

February 21, 2025 07:40 PM

आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 1450 किलो महुआ लाहन एवं 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त.....

February 21, 2025 07:37 PM

नीमच सिटी नाले पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक परिहार ने किया निरीक्षण गुणावत्तापूर्ण एवं समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश....

February 21, 2025 06:14 PM

12 साल से फरार स्थाई वारण्टी तथा 2 अन्य वारंटी गिरफ्तार, तीन शांतिभंग मे गिरफतार…..

February 21, 2025 06:12 PM

प्रेमजाल में फंसाकर स्कूली छात्राओं से यौन शोषण मामले में आज बिजयनगर बंद....

February 21, 2025 06:10 PM

खाटू श्यामजी के लक्खी मेले में इस साल सख्त यातायात नियम लागू.....

February 21, 2025 05:57 PM

वन्य जीव नीलगाय का शिकार कर मांस की तस्करी करने के दो आरोपी गिरफतार, 95 किलोग्राम नीलगाय का मांस, शिकार में प्रयुक्त बंदूक, धारदार छुर्रा, छर्रे सहित दो मोटर साईकिले जब्त....

February 21, 2025 05:25 PM