lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आउटसोर्स श्रमिकों को नहीं मिला वेतन,फिका ही मनेगा होली का त्योहार....

  Updated : March 12, 2025 10:10 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- नीमच संभाग अंतर्गत आउटसोर्स प्रदाता कंपनी मेसर्स ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा आउटसोर्स श्रमिकों को विगत कई महीनों से प्रति माह समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही हैं। जिससे आउटसोर्स श्रमिकों को भी प्रति माह वेतन समय पर नहीं आने से हर त्योहार की तरह होली का त्योहार भी फीका ही मनेगा। आउटसोर्स श्रमिकों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर आउटसोर्स श्रमिक हर माह समय पर वेतन के भुगतान को लेकर ज्ञापन पर ज्ञापन सौंप रहे हैं उधर वहीं आउटसोर्स एजेंसी के आलाअफसर पूरी तरह से ढिट हो गये है किसी की सुनने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2025 का वेतन तथा माह दिसम्बर 2024एवं जनवरी 2025 का ईपीएफ/ की राशि भुगतान जमा नहीं करने को लेकर आउटसोर्स श्रमिकों ने अधीक्षण यंत्री (संचा/संधा) नीमच वृत्त। जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा,श्रम अधिकारी जिला नीमच, कार्यपालन यंत्री (संचा/ संधा)म.प्र.प.क्षे.वि.वि.लिमिटेड नीमच संभाग को ज्ञापन प्रेषित किया। आउटसोर्स श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्य की मजदूरी के भरोसे कई आउटसोर्स श्रमिकों ने हाउसिंग/ व्यक्तिगत लोन या अन्य लोन ले रखा है, जिसकी किश्त निश्चित दिनांक को बैंक खाते से सीधे कटती हैं। खाते में पर्याप्त राशि न होने से बैंक द्वारा उनको पेनल्टी तथा दण्ड ब्याज लगा दिया जाता है ,तथा वे डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाते हैं। वेतन को लेकर कई बार पूर्व में भी ज्ञापन व समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया है, की आउटसोर्स श्रमिकों को प्रति माह समय पर भुगतान नहीं हो रहा है किंतु आउटसोर्स एजेंसी की कार्यशैली से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, एवं लगातार वेतन का भुगतान अविलंब से किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि माह फरवरी 2025 के वेतन का भुगतान भी कंपनी द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है। साथ ही श्रमायुक्त इंदौर के परिपत्र क्रमांक 6891 दिनांक 28 फरवरी 2025 एवं अधिसूचना क्रमांक 8272- 522 दिनांक 6 मार्च 2025 के तहत बढ़ी हुई दरों से वेतन एवं एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....

June 25, 2026 04:04 PM

मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...

June 25, 2026 03:45 PM

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...

June 25, 2026 03:34 PM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

June 25, 2026 02:42 PM

खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...

June 25, 2026 02:41 PM

परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....

June 25, 2026 02:40 PM

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...

June 25, 2026 02:38 PM

निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....

June 25, 2026 02:23 PM

चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...

June 25, 2026 12:36 PM

रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,​तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...

June 25, 2026 12:24 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...

June 25, 2026 12:20 PM

बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

June 25, 2026 11:48 AM

गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...

June 25, 2026 11:46 AM

नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...

June 25, 2026 11:26 AM

निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...

June 25, 2026 10:29 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...

June 25, 2026 10:28 AM

नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....

June 25, 2026 09:50 AM

हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....

June 25, 2026 09:35 AM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...

June 25, 2026 09:34 AM