सीटू ने न्यूनतम वेतन एरियर सहित शीघ्र भुगतान करने के संबंध में ज्ञापन दिया...
Updated : March 12, 2025 04:50 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बड़ी हुई दर से एरियर सहित न्यूनतम वेतन के शीघ्र भुगतान हेतु बुधवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत नीमच कलेक्टर कार्यालय में श्रमायुक्त के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर इंद्रसिंह धार्वे को सोपा गया कामरेड ठाकुर ने बताया कि श्रम आयुक्त के परिपत्र व उसमें दिए गये निर्देशों के बावजूद यह तथ्य हमारे संज्ञान में आया है कि सरकारी कार्यालयों व विभागों में कार्यरत आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों तथा कंपनियों व संस्थानों द्वारा उनके अधीन कार्यरत कर्मियों को बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन का भुगतान इस बार नहीं किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब मार्च 2025 में जिन संस्थानों में बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन का भुगतान दिया जाएगा, उनके द्वारा एरियर्स का भुगतान न करने की स्थिति बनी हुई है। अतः आपसे आग्रह है कि हमारे निम्न बिंदुओं को संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाए(1) मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद आपके द्वारा जारी उपरोक्त परिपत्र में स्पष्ट लिखा है कि "किसी टेक्सटाइल व मेड अप परिधान विनिर्माण (वुवन, निटेड व तकनीकी वस्त्र) तथा फुटवियर निर्माण में नियोजन को छोड़कर सभी अधिसूचित नियोजनों पर 4 मार्च 2024 की श्रम विभागीय अधिसूचना पुनः प्रभावशील हो गई है।" स्पष्ट है कि 1 अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन की दरें तथा समय-समय पर जारी देय परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भुगतान किया जाना है। इस संबंध में हमारी मांग की गई हैक) अब तक प्राप्त जानकारी के लिहाज से 1 अप्रैल 2024 की बढ़ी दरों के एरियर्स सहित भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसलिए हमारी मांग है कि श्रम विभाग के सभी मैदानी कार्यालय व अधिकारियों हेतु आपकी ओर से एक विशेष पत्र जारी कर एरियर्स सहित भुगतान को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाए तथा इस पत्र की प्रति सभी केंद्रीय श्रमिक संगठनों को भी दिया जावे। ख) यह स्पष्ट है कि 19 जनवरी 2025 को जारी श्रम विभागीय अधिसूचना क्रमांक एफ 4(बी)1-2014-ए-16 में तीन नए नियोजन अधिसूचित हुए हैं। यह भी स्पष्ट है कि न्यूनतम वेतन की दरों में वर्तमान पुनरीक्षण नवम्बर 2019 से किया गया है जिसे 01 अप्रैल 2024 में लागू किया गया। यह स्पष्ट है कि 19 जनवरी 2025 से पूर्व उपरोक्त तीनों नए नियोजनों पर पुनरीक्षित वेतन ही लागू होते है। इसलिए आग्रह है कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ द्वारा 10 फरवरी 2025 को दिए गए निर्णय की समीक्षा हेतु याचिका दायर करें। यहाँ यह बताना जरूरी है कि हमारे संगठन द्वारा इस सम्बन्ध में समीक्षा याचिका उच्च न्यायालय के इंदौर खंडपीठ में 06 मार्च 2025 को दायर की गई है जिसका क्रमांक RP/406/25 है। इसलिए शासन की ओर से यह समीक्षा याचिका दायर करने से टेक्सटाइल व उससे संबंधित अन्य उप-नियोजनों के श्रमिकों को वैधानिक देय दरें मिलने में मदद मिलेगी।ग) ऐसी जानकारी मिली है कि उच्च न्यायालय के निर्णय की गलत समीक्षा कर पावरलूम नियोजन (नियोजन क्रमांक 21) तथा कोसा (नियोजन क्रमांक 23) के साथ पूर्व के नियोजन क्रमांक 36 व नियोजन क्रमांक 59 के श्रमिकों को भी बढ़ी दरों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए इस संबंध में विशेष स्पष्टीकरण परिपत्र आपके कार्यालय से जारी किया जावे।
(2) विगत एक वर्ष में हमारे संगठन की ओर से कई बार आपको ज्ञापन सौंप कर बताया गया था कि पिछला न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण 29 सितम्बर 2014 को अधिसूचित किया गया था। न्यूनतम वेतन कानून में स्पष्ट उल्लेख है कि अधिकतम 5 वर्ष में न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण करने का दायित्व सरकारों का है। स्पष्ट है कि नया पुनरीक्षण वर्ष नवम्बर 2019 में देय हो गया। तदानुसार 15 नवम्बर 2019 को हुए न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की बैठक के अनुशंसा के आधार पर नया पुनरीक्षण किया गया। इससे सरकार ने वैधानिक रूप से 5 वर्ष की अवधि में न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण तो कर दिया लेकिन इसे 01 अप्रैल 2024 से लागू किया। हमारी शुरू से ही यह मांग रही है कि इसे 01 नवंबर 2019 से लागू कर एरियर्स का भुगतान किया जाए। आपसे पुनः आग्रह है कि नवंबर 2019 से मार्च 2024 तक का वैधानिक रूप से देय राशि के एरियर्स का भुगतान सुनिश्चित किया जावे।(3) 06 फरवरी को सम्पन्न न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की बैठक में बोर्ड के अध्यक्षा के रूप में आपने स्पष्टतः कहा था कि न्यायालय में जारी इस कार्रवाई के समाप्त होते ही न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की बैठक बुलाकर अक्टूबर 2024 से देय न्यूनतम वेतन के पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। चूंकि 10 फरवरी को इस कानूनी लड़ाई का समाधान इसलिए अब आपसे आग्रह है कि यथाशीघ्र नये पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ करें। ज्ञापन का वाचन सीटू के महासचिव सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजेश अहीर, नितिन मेहरा, दिलीप व्यास, पंकज बैरागी, नरेंद्र कमलवा, काजी नूरुल हसन, कपिल सैनी, रामप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश भट्ट, चिंटू मित्तल, अभिलेश टेलर बब्बू सिंह राठौड़, श्याम सिंह तोमर सहित कई शासकीय विभागों के आउटसोर्स एवं औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर कर्मचारी उपस्थित थे।
और खबरे
चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास...
June 29, 2026 02:21 PM
खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 29, 2026 02:18 PM
ब्रह्म ज्ञान किसी विशेष वर्ग, जाति, अमीर, गरीब, अथवा छोटे-बड़े तक सीमित नहीं है...
June 29, 2026 02:09 PM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, मुख्यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन...
June 29, 2026 02:05 PM
जीटो MPCG ज़ोन के अंतर्गत नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवाओं ने ली शपथ, गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ समारोह, संगठन विस्तार के साथ युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, दिव्यांश चौपड़ा को सौंपा गया जीटो यूथ विंग के चेयरपर्सन का प्रभार...
June 29, 2026 02:02 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में, 1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, 30 इकाइयों का भूमिपूजन एवं 8 इकाइयों का लोकार्पण, 3201 रोजगार का सृजन...
June 29, 2026 01:55 PM
सीएम के आगमन पर युवा कांग्रेस का काला झंडा प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, हिंगोरिया रेलवे फाटक के पास रोके गए कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष मन्नू बन्ना सहित कई नेता गिरफ्तार....
June 29, 2026 01:52 PM
देश भक्ति गीतों से किया कैदियों का मनोरंजन , अपराध से घृणा करना चाहिए अपराधी से नहीं, अपराध मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक संदेश दिया...
June 29, 2026 01:30 PM
किसान खेत बचावो अभियान के तहत बड़ोलीघाटा में किसान गोष्ठी का आयोजन...
June 29, 2026 01:23 PM
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:55 AM
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:54 AM
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:54 AM
मानसरोवर झील प्रकरण, NGT में संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर परिवादी संस्था ने 3.24 वर्ग किमी कैचमेंट की अनदेखी पर जताई आपत्ति, संयुक्त समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग...
June 29, 2026 09:06 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 29, 2026 08:06 AM
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....
June 28, 2026 01:41 PM
नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...
June 28, 2026 01:40 PM
अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...
June 28, 2026 01:39 PM
नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....
June 28, 2026 01:38 PM
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कल नीमच दौरे पर, 950 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण...
June 28, 2026 01:36 PM