FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सी.आर.पी.एफ. में उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस....

  Updated : January 26, 2026 11:59 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा, पारंपरिक मर्यादा, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी ग्रुप केंद्र नीमच की गरिमामयी उपस्थिति में श्री प्रमोद कुमार, कमांडेंट ग्रुप केंद्र सहित स्टेशन पर उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बहादुर जवानों की उपस्थिति में ग्रुप केंद्र के क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। अपने उद्बोधन में श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों को महानिदेशक, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल नई दिल्‍ली तथा महानिरीक्षक मध्‍य प्रदेश सेक्‍टर भोपाल की ओर से शुभकामनाएँ संप्रेषित कीं तथा अपनी ओर से भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में अद्भुत एवं अदम्य साहस के साथ सेवाएँ प्रदान करने वाले वीरता पदकों से सम्मानित अधिकारी एवं जवान जिनमें शौर्य चक्र-01, वीरता पदक-12, विशिष्‍ट सेवा पदक-05 तथा उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक-57 शामिल है, के नामों का उल्लेख किया तथा उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा हमारा परम कर्तव्य है और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु सी.आर.पी.एफ. का प्रत्येक जवान पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। इस अवसर पर बल के सेवानिवृत्त स्थानीय कार्मिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के साक्षी बनकर गौरव की अनुभूति की। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीआरपीएफ मॉन्टेसरी स्कूल परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जहाँ बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं एवं मिठाई वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बल की परंपरा के अनुसार राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के सम्मान में राजपत्रित अधिकारी मैस में ‘एट होम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सायंकाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्टेशन के समस्त मैसों में बड़ाखाना आयोजित किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 01:26 PM

टैलेंट अकैडमी जीरन ने लगातार पाँचवीं बार जीती गणतंत्र दिवस परेड....

January 26, 2026 01:14 PM

गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज सम्‍पन्‍न, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने गिरदौडा के स्‍कूल में छात्राओं के साथ किया भोजन....

January 26, 2026 12:46 PM

कल बैंकों में राष्ट्रव्यापी हडताल, पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष होगा प्रदर्शन....

January 26, 2026 12:13 PM

26 जनवरी पर अग्रसेन वाटिका पर हुआ झंडा वंदन, अध्यक्ष बंसल ने दी शुभकामनाएं, अग्र चेतना महिला क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ...

January 26, 2026 12:01 PM

सी.आर.पी.एफ. में उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:59 AM

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद प्रतिमा संख्या 30 का 27 जनवरी को सिंगोली में अनावरण, क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक हस्तियों की उपस्थिति में होगा अनावरण कार्यक्रम.....

January 26, 2026 11:56 AM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:40 AM

रामपुरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों की रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र...

January 26, 2026 11:19 AM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड की सलामी ली, जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया....

January 26, 2026 09:20 AM

फल, सब्जियां, पौधे, खाद की खरीद रहे हैँ लोग, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की रही गूंज...

January 26, 2026 01:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 26, 2026 01:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 26, 2026 01:22 AM

सरवानिया में खुले में घूम रहे गोवंश को गोशाला में सुरक्षित किया गया, किसानों और शहरवासियों को मिली बड़ी राहत....

January 25, 2026 03:28 PM

भारतीय मजदूर संघ ने नए श्रम कानूनों की विस्तृत समीक्षा की....

January 25, 2026 01:52 PM

गणतंत्र दिवस समारोह नीमच में 26 को प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया, ध्‍वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण...

January 25, 2026 01:34 PM

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस, एडीएम श्री कलेश ने दिलाई मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ, उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपर वाईजर सम्‍मानित...

January 25, 2026 01:29 PM

नवाचार फसलों एवं तकनीकी को अपनाकर किसान हो सकते है मालामाल - डॉक्टर बी एल रॉट...

January 25, 2026 12:03 PM

भीलप्रदेश की मांग तेज, राजापुरा में टंटिया भील की 10 टन मूर्ति का अनावरण, आदिवासी समस्याओं पर जोर...

January 25, 2026 11:59 AM