FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

  Updated : January 26, 2026 01:28 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

  पंचांग- पुराण

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
2010 - भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
2008 - 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2006 - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।
1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया
भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।
'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति -
1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।
1937 - आचार्य चंदना - जैन धर्म की आचार्य हैं।
1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।
1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।

26 जनवरी को हुए निधन -
2015 - आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।
2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
2012 - एम. ओ. एच. फ़ारूक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
गणतंत्र दिवस
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 26, 2026 01:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 26, 2026 01:22 AM

सरवानिया में खुले में घूम रहे गोवंश को गोशाला में सुरक्षित किया गया, किसानों और शहरवासियों को मिली बड़ी राहत....

January 25, 2026 03:28 PM

भारतीय मजदूर संघ ने नए श्रम कानूनों की विस्तृत समीक्षा की....

January 25, 2026 01:52 PM

गणतंत्र दिवस समारोह नीमच में 26 को प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया, ध्‍वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण...

January 25, 2026 01:34 PM

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस, एडीएम श्री कलेश ने दिलाई मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ, उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपर वाईजर सम्‍मानित...

January 25, 2026 01:29 PM

नवाचार फसलों एवं तकनीकी को अपनाकर किसान हो सकते है मालामाल - डॉक्टर बी एल रॉट...

January 25, 2026 12:03 PM

भीलप्रदेश की मांग तेज, राजापुरा में टंटिया भील की 10 टन मूर्ति का अनावरण, आदिवासी समस्याओं पर जोर...

January 25, 2026 11:59 AM

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1114 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन...

January 25, 2026 10:20 AM

सुशासन भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने दिलाई मतदाता शपथ, सेल्फी प्वाइंट से ली सेल्फी...

January 25, 2026 09:02 AM

एस.आई.आर.में उत्कृष्‍ट कार्य के लिए राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा नीमच कलेक्‍टर सम्‍मानित...

January 25, 2026 08:59 AM

गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी को...

January 25, 2026 07:50 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 445 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद....

January 25, 2026 07:47 AM

मध्यप्रदेश एसटीएफ की अवैध शस्त्रों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

January 25, 2026 03:06 AM

प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आज मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राज्य स्तरीय आयोजन होगा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में.....

January 25, 2026 03:03 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 25, 2026 03:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 25, 2026 03:00 AM

मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन - तरुण बाहेती…

January 24, 2026 06:21 PM

गणेशपुरा (राश्मी) में असंथागत कृषक प्रशिक्षण आयोजन गोष्ठी...

January 24, 2026 04:30 PM