आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
Updated : January 25, 2026 03:00 AM
FIRST NEEMUCH NEWS
पंचांग- पुराण
मेष राशि :-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन बस आपको इतना ध्यान रखना है कि अपने पारिवारिक जीवन और अपने काम के बीच में आपको तालमेल बिठाना होगा, नहीं तो स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। अपने आपको इतना व्यस्त ना रखें कि बाकी अन्य क्षेत्रों में आप ध्यान ना दे पाएं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि :-
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। भाग्य आपके पक्ष में खड़ा होगा और पुराने लंबे समय से अटके हुए काम आज बनेंगे। बड़े बुजुर्गों का और बड़े व्यक्तियों का सहयोग आपके काफी काम आएगा, लेकिन आपकी वजह से किसी का दिल ना दुखे इसका आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभावित है। परिवार का वातावरण काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है.
मिथुन राशि :-
आपके लिए आज का दिन अचानक से धन प्राप्ति करा सकता है। कार्यों में कठिन मेहनत के बाद अल्प सफलता मिलेगी, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा। जो तनाव की स्थिति चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।
कर्क राशि :-
आज के दिन व्यापार में उत्तम सफलता के योग बनेंगे, लेकिन यदि आपने कोई गलत कार्य का सहारा लेकर अपना काम किया है, तो आपके बिजनेस में आज कोई लीगल एक्शन हो सकता है। आपका बिजनेस पार्टनर भी आप से झगड़ा कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर भी हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए काफी कुछ सोचेंगे और उन पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे, जो उन्हें प्रसन्नता देगा, लेकिन फिर भी उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन के संबंध में आपको मिले-जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई बड़ी बात ना करें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
सिंह राशि :-
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी, लेकिन अचानक से आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है या फिर किसी प्रकार का शारीरिक दर्द परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके प्रिय के व्यवहार मेंं धार्मिकता बढ़ेगी। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलनेे की संभावना रहेगी।
कन्या राशि :-
आज का दिन आपके प्रेम जीवन की परीक्षा लेगा और आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कह सकता है जो आपको बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें और एकदम से उन पर ना बिगड़ें, बल्कि उनसे बैठकर बातचीत करें और उनके व्यवहार का कारण जानें। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज बेहतर नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। आपके परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा और समस्याएं जो चली आ रही थीं, उनसे मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यात्राओं से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि :-
आज के दिन आप का पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा क्योंकि परिवार में कुछ ऐसी गतिविधियां हो सकती हैं, जो आपको काफी परेशान कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में आप को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर हो सकता है, उन पर विशेष रुप से ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम को तारीफ भी मिलेगी। अपने बॉस से आपको सराहना मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और आपका प्रिय आपको अपने प्यार का परिचय देगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहने वाला है।
वृश्चिक राशि :-
आपके लिए आज यात्रा के योग बनेंगे, फिर भी आप कोशिश करें कि यात्रा को टाल सकें। यही आपके लिए सही रहेगा, लेकिन अगर किसी कारणवश आवश्यक रूप से जाना पड़े, तो अपने साथ फर्स्ट एड किट रखें ताकि कोई शारीरिक समस्या हो तो आप उसका ध्यान रख पाएं क्योंकि आज की यात्राओं में असुविधा हो सकती है और कोई परेशानी आ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में अपने साथ काम करने वालों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। कहीं ना कहीं से आपके पास आज धन आ सकता है। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि :-
आपकी राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के साथ धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक असुविधा नहीं होगी और आप आज के दिन को बेहतर तरीके से जियेंगे। अपने दांपत्य जीवन में आपको काफी अच्छे अनुभव होंगे और आपका जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपको काफी सांत्नावना देंगी और आप यह भी समझेंगे कि वह आपको काफी महत्व देते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
मकर राशि :-
आपके लिए आज का दिन अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव दे सकता है। मानसिक रूप से आप किसी प्रकार के दबाव में रहेंगे, जिसकी वजह से आप स्वयं को निर्णय लेने की स्थिति में नहीं पाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धार्मिक कामों पर अच्छे खासे धन की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि :-
आपके लिए आज का दिन काफी ज्यादा सोच समझकर खर्च करने का दिन है क्योंकि आपके खर्चों में अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है और आपको यह सोचना पड़ेगा कि कि धन का निवेश कैसे करें और कैसे अपने खर्चों को नियंत्रण में लेकर आएं। इसमें कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपकी सहायता कर सकता है, जिन की सलाह से आप कोई अच्छा काम कर पाएंगे। रोजमर्रा के काम के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत आपके लिए फल लेकर आएगी। आपके मन में लोगों के प्रति अच्छी भावना होगी। पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और परिवार वालों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
मीन राशि :-
आपकी राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है क्योंकि धन के मामले में आज आप काफी लकी रहने वाले हैं। आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। खर्चों में कमी रहेगी परंतु आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में समय सबसे बड़ी मांग होगा, लेकिन फिर भी परिवार के लोग आपका हर काम में साथ देंगेे। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर रहेंगे और आप अपने निर्णय क्षमता के बलबूते अच्छा काम कर पाएंगे। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
और खबरे
प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आज मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राज्य स्तरीय आयोजन होगा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में.....
January 25, 2026 03:03 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 25, 2026 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 25, 2026 03:00 AM
मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन - तरुण बाहेती…
January 24, 2026 06:21 PM
गणेशपुरा (राश्मी) में असंथागत कृषक प्रशिक्षण आयोजन गोष्ठी...
January 24, 2026 04:30 PM
खंडेलवाल समाज की विशाल वाहन रैली व संत सुंदरदास तिराहा अनावरण कल...
January 24, 2026 04:27 PM
रतनगढ़ वन विभाग को वन्य प्राणीयो का अवैध रूप से शिकार करने वाले शिकारी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, मृत अधजले सियार एवं मृत खरगोश के अवैध शिकार के एक आरोपी को दुपहिया वाहन सहित रंगे हाथो धर दबोचा...
January 24, 2026 03:58 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह रावत चुंडा की 648वीं जयंती 26 जनवरी को जौहर भवन में...
January 24, 2026 11:57 AM
व्याख्याता गौरव कुमारी का समृद्धि प्रतियोगिता 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पीएम श्री बापू नगर मे हर्ष का माहौल...
January 24, 2026 11:39 AM
रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....
January 24, 2026 11:28 AM
भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...
January 24, 2026 11:17 AM
वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....
January 24, 2026 10:29 AM
अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...
January 24, 2026 10:08 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी हुई, मासूम बच्चों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौटी...
January 24, 2026 09:54 AM
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….
January 24, 2026 09:54 AM
प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....
January 24, 2026 09:45 AM
नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्य एवं कबीर भजनों की प्रस्तुति...
January 24, 2026 09:44 AM
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...
January 24, 2026 07:30 AM
सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...
January 24, 2026 06:25 AM