FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आज मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राज्य स्तरीय आयोजन होगा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में.....

  Updated : January 25, 2026 03:03 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर आज यानी रविवार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। यह आयोजन आज 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में आयुक्‍त राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री मनोज श्रीवास्‍तव, पूर्व निर्वाचन आयुक्‍त भारत निर्वाचन आयोग श्री ओ.पी. रावत, कमिश्‍नर भोपाल श्री संजीव सिंह, स्टेट आइकॉन श्री राजीव वर्मा, श्री गोविंद नामदेव, सुश्री संजना सिंह और सुश्री देशना जैन उपस्थित रहेंगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में आयोजन होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं स्वयं सेवकों को सम्‍मानित किया जाएगा। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में अशोकनगर, बैतूल, नीमच एवं भोपाल जिलों के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को तकनीकी नवाचार विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी श्रेणी में भोपाल जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भी तकनीकी नवाचार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में भोपाल, बालाघाट, बैतूल एवं सिवनी जिलों के अधिकारियों को उनके प्रभावी निर्वाचन प्रबंधन के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रेणी में विधानसभा क्षेत्र 125-सौंसर (जिला पांढुर्णा), 225-मल्हारगढ़ (जिला मंदसौर), 117-लखनादौन (जिला सिवनी) तथा विधानसभा क्षेत्र 130-आमला (जिला बैतूल) के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। आमला विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में विधानसभा क्षेत्र 128-पांढुर्णा, 226-सुवासरा (जिला मंदसौर) एवं 117-लखनादौन (जिला सिवनी) के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर (निर्वाचन) को प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में निवाड़ी, आगर-मालवा एवं छिंदवाड़ा जिलों के अधिकारियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा, जबकि बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक श्रेणी में बैतूल जिले के अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) श्रेणी में विधानसभा क्षेत्र 69-सेमरिया (मतदान केंद्र 155, जिला रीवा), विधानसभा क्षेत्र 122-जुन्नारदेव (मतदान केंद्र 241, जिला छिंदवाड़ा) तथा विधानसभा क्षेत्र 22-दतिया (मतदान केंद्र 34, जिला दतिया) के बी.एल.ओ. को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
स्वयं सेवक श्रेणी में स्वीप आइकॉन, जिला नर्मदापुरम तथा एक स्वयं सेवक (संस्थापक एवं महासचिव, DCF) को मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आज मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राज्य स्तरीय आयोजन होगा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में.....

January 25, 2026 03:03 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 25, 2026 03:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 25, 2026 03:00 AM

मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन - तरुण बाहेती…

January 24, 2026 06:21 PM

गणेशपुरा (राश्मी) में असंथागत कृषक प्रशिक्षण आयोजन गोष्ठी...

January 24, 2026 04:30 PM

खंडेलवाल समाज की विशाल वाहन रैली व संत सुंदरदास तिराहा अनावरण कल...

January 24, 2026 04:27 PM

रतनगढ़ वन विभाग को वन्य प्राणीयो का अवैध रूप से शिकार करने वाले शिकारी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, मृत अधजले सियार एवं मृत खरगोश के अवैध शिकार के एक आरोपी को दुपहिया वाहन सहित रंगे हाथो धर दबोचा...

January 24, 2026 03:58 PM

मेवाड़ के भीष्म पितामह रावत चुंडा की 648वीं जयंती 26 जनवरी को जौहर भवन में...

January 24, 2026 11:57 AM

व्याख्याता गौरव कुमारी का समृद्धि प्रतियोगिता 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पीएम श्री बापू नगर मे हर्ष का माहौल...

January 24, 2026 11:39 AM

रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....

January 24, 2026 11:28 AM

भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...

January 24, 2026 11:17 AM

वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....

January 24, 2026 10:29 AM

अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...

January 24, 2026 10:08 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्‍मजात विकृति वाले 546 बच्‍चों के कटे होठ की नि:शुल्‍क सर्जरी हुई, मासूम बच्‍चों के चेहरे पर पुन: मुस्‍कान लौटी...

January 24, 2026 09:54 AM

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्‍टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….

January 24, 2026 09:54 AM

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....

January 24, 2026 09:45 AM

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति...

January 24, 2026 09:44 AM

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...

January 24, 2026 07:30 AM

सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...

January 24, 2026 06:25 AM