रतनगढ़ वन विभाग को वन्य प्राणीयो का अवैध रूप से शिकार करने वाले शिकारी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, मृत अधजले सियार एवं मृत खरगोश के अवैध शिकार के एक आरोपी को दुपहिया वाहन सहित रंगे हाथो धर दबोचा...
Updated : January 24, 2026 03:58 PM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
अपराध
रतनगढ़ :- वन परि क्षेत्राधिकारी प्रताप लाल गहलोत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 शनिवार को वन परिक्षेत्र रतनगढ़ अंतर्गत ऑपरेशन वाइल्स ट्रेप- 11 के दौरान एस.के. अटोदे वन मण्डला धिकारी वन मण्डल नीमच, दशरथ अखण्ड उप वन मण्डलाधिकारी नीमच एवं प्रतापलाल गेहलोत वन परि क्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के कुशल मार्ग दर्शन में बापूलाल दायणा वनपाल परिक्षेत्र सहायक ताल,तरूण बोरीवाल पंचायत समिति उमर, निरंजन पाराशर वन रक्षक बीट डाबडा कलां एवं नयन मालवीय वन रक्षक बीट ताल, सदाशिव धाकड वन रक्षक बीट धारडी, मदनलाल धनगर वन रक्षक बीट बाणदा प्रथम तथा सुख्खा श्रमिक शगुलाल पिता लालु गुर्जर द्वारा सब रेंज उमर की बीट डाबडा कलां कक्ष क्रमांक पी-170 में उदानाथ पिता जोधानाथ कालबेलिया उम्र 42 वर्ष निवासी कनकपुरा, तहसील सिंगोली,जिला नीमच, म.प्र. द्वारा वन्यजीवों का अवैध रूप से शिकार करने के जुर्म में कालबेलिया समाज के एक व्यक्ति को रात्रि गश्त के दौरान रंगे हाथों धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है।इस दौरान वन विभाग रतनगढ द्वारा उक्त शिकारी को मृत सियार को आग में जलाते हुए पकड़ा गया।वन विभाग द्वारा 1 मृत खरगोश एवं 1 मृत सियार जले हुए का अवैध शिकार खटका लगाकर पकड़ने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 296/02 दिनांक 24 जनवरी 2026 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,50, 51, 52 के तहत अपराध कायम किया गया।जिसमें 1 प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक MP- 44-ME-6782 भी जप्त की गई।वन विभाग के द्वारा वन्य जीवों का शिकार करने वाले अपराधी को माननीय मुख्य न्यायाधिश महोदय प्रथम श्रेणी नीमच म.प्र. के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायाधिश महोदय के आदेशानुसार अपराधी उदानाथ पिता जोधानाथ कालबेलिया,निवासी कनकपुरा, तहसील सिंगोली, जिला नीमच को कनावटी जेल नीमच भेजा गया।इस दौरान रतनगढ़ टप्पा तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी एवं गिरधावर नरेश सागर, ग्राम पंचायत उमर के सरपंच मदनलाल धाकड़,पशु चिकित्सा अधिकारी आरती रावत की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया। एवं मृत वन्य जीवो का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात सभी की उपस्थिति मे मृत वन्य जीवो का नष्टीकरण किया गया।
और खबरे
गणेशपुरा (राश्मी) में असंथागत कृषक प्रशिक्षण आयोजन गोष्ठी...
January 24, 2026 04:30 PM
खंडेलवाल समाज की विशाल वाहन रैली व संत सुंदरदास तिराहा अनावरण कल...
January 24, 2026 04:27 PM
रतनगढ़ वन विभाग को वन्य प्राणीयो का अवैध रूप से शिकार करने वाले शिकारी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, मृत अधजले सियार एवं मृत खरगोश के अवैध शिकार के एक आरोपी को दुपहिया वाहन सहित रंगे हाथो धर दबोचा...
January 24, 2026 03:58 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह रावत चुंडा की 648वीं जयंती 26 जनवरी को जौहर भवन में...
January 24, 2026 11:57 AM
व्याख्याता गौरव कुमारी का समृद्धि प्रतियोगिता 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पीएम श्री बापू नगर मे हर्ष का माहौल...
January 24, 2026 11:39 AM
रामपुरा में सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ी परेशानी, सांडों की लड़ाई से दहशत....
January 24, 2026 11:28 AM
भाजपा जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण...
January 24, 2026 11:17 AM
वसंतोत्सव परिवर्तन, उमंग एवं उत्साह का पर्व है - श्रीमती अंकिता पण्ड्या, जाजू कॉलेज का वसंत मेला जीवन में आनंद, ऊर्जा एवं कला का प्रतिबिंब – जम्बूकुमार जैन....
January 24, 2026 10:29 AM
अभियान मुस्कॉन 48 घंटे में नाबालिक बालक सकुशल दस्तयाब, कुकडेश्वर पुलिस की कार्यवाही...
January 24, 2026 10:08 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल, जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी हुई, मासूम बच्चों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौटी...
January 24, 2026 09:54 AM
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्य परेड की सलामी लेगी, अपर कलेक्टर श्री कलेश की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न….
January 24, 2026 09:54 AM
प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात....
January 24, 2026 09:45 AM
नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्य एवं कबीर भजनों की प्रस्तुति...
January 24, 2026 09:44 AM
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम सोनड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित...
January 24, 2026 07:30 AM
सुभाष जयंती पर विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली, बसंत पंचमी के साथ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पालसोडा...
January 24, 2026 06:25 AM
रामपुरा में सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम....
January 24, 2026 05:33 AM
प्रधानाचार्य की मेहनत से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी मात...
January 24, 2026 05:20 AM
तराना में दो दिन तक उपद्रव, पथराव में कई घायल, 15 गिरफ्तार, नकाब पहनकर आए थे उपद्रवी, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान...
January 24, 2026 02:48 AM
मनरेगा पर हमला गरीब पर हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी संघर्ष - मीनाक्षी नटराजन, दारूखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल, तरुण बाहेती बोले, पंचायत स्तर पर बनेगा सशक्त निगरानी तंत्र....
January 24, 2026 02:33 AM