FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फल, सब्जियां, पौधे, खाद की खरीद रहे हैँ लोग, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की रही गूंज...

  Updated : January 26, 2026 01:33 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

राजधानी भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेले का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मेले में मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों के रसायन रहित उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्य रूप से समूहों की नर्सरी में तैयार किये गये पौधे, फल, सब्जी, रसायन रहित अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक एवं बागवानी के सामान की दूसरे दिन भी अच्छी विक्री हुईI भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्वालियर, राजगढ, सागर, श्योपुर, आगर-मालवा बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं गुना जिलों से समूहों की दीदियां सामग्री लेकर आई हैंI यह मेला अन्य मेलों की तुलना अलग है, इस मेले में शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती, डहेलिया आदि, आस्था के पौधों में तुलसी, शमी, बेल आदि, सब्जी की पौधों में टमाटर, मिर्च, गोभी, पत्ता गोभी, ग्राफ्टेड सब्जी में बैगन के पौधे उपलब्ध रहेंगे। उन्नत फलदार वृक्षों में ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक थाई) नीबू (सीड लेस), संतरा, चीकू, अनार आदि विशेष रूप से उपलब्ध हैं। मेले जैविक खाद, केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत, द्रव्यजीवामृत तथा जैविक कीटनाशक में नीमास्त्र, बह्रमास्त्र, अग्नि अस्त्र, पांचपर्णी, दशपर्णी काढा भी उपलब्ध है। एकीकृत कीट नियंत्रण सामग्री में नीला, पीला स्टिकी ट्रैप, फेरोमोने ट्रैप, लाई ट्रैप उपलब्ध हैं। इसी प्रकार मिट्टी एवं गोबर के गमले, सब्जी पौध तैयार करने के लिये सामग्री रूट ट्रे, कोको पिट, नर्सरी में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र खुरपी, कटाई छटाई के लिये सिकेटियर, बडिंग चाकू भी उपलब्ध हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिये विभिन्न प्रकार के फ्रेश जूस, फ्रूट, हर्वल पेय आदि भी उपलब्ध हैंI दूसरे दिन हार्मोनी संस्कृतिक दल द्वारा दी गई देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से भोपाल हाट परिसर गूंजता रहाI शहर के ख्याति प्राप्त गायक श्री दिनेश पालवी के गीत "संदेशे आते हैं" की प्रस्तुति ने श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। मेला प्रति दिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोला जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कल बैंकों में राष्ट्रव्यापी हडताल, पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष होगा प्रदर्शन....

January 26, 2026 12:13 PM

26 जनवरी पर अग्रसेन वाटिका पर हुआ झंडा वंदन, अध्यक्ष बंसल ने दी शुभकामनाएं, अग्र चेतना महिला क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ...

January 26, 2026 12:01 PM

सी.आर.पी.एफ. में उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:59 AM

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद प्रतिमा संख्या 30 का 27 जनवरी को सिंगोली में अनावरण, क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक हस्तियों की उपस्थिति में होगा अनावरण कार्यक्रम.....

January 26, 2026 11:56 AM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस....

January 26, 2026 11:40 AM

रामपुरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों की रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र...

January 26, 2026 11:19 AM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड की सलामी ली, जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया....

January 26, 2026 09:20 AM

फल, सब्जियां, पौधे, खाद की खरीद रहे हैँ लोग, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की रही गूंज...

January 26, 2026 01:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 26, 2026 01:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 26, 2026 01:22 AM

सरवानिया में खुले में घूम रहे गोवंश को गोशाला में सुरक्षित किया गया, किसानों और शहरवासियों को मिली बड़ी राहत....

January 25, 2026 03:28 PM

भारतीय मजदूर संघ ने नए श्रम कानूनों की विस्तृत समीक्षा की....

January 25, 2026 01:52 PM

गणतंत्र दिवस समारोह नीमच में 26 को प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया, ध्‍वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण...

January 25, 2026 01:34 PM

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया 16वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस, एडीएम श्री कलेश ने दिलाई मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ, उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपर वाईजर सम्‍मानित...

January 25, 2026 01:29 PM

नवाचार फसलों एवं तकनीकी को अपनाकर किसान हो सकते है मालामाल - डॉक्टर बी एल रॉट...

January 25, 2026 12:03 PM

भीलप्रदेश की मांग तेज, राजापुरा में टंटिया भील की 10 टन मूर्ति का अनावरण, आदिवासी समस्याओं पर जोर...

January 25, 2026 11:59 AM

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1114 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन...

January 25, 2026 10:20 AM

सुशासन भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने दिलाई मतदाता शपथ, सेल्फी प्वाइंट से ली सेल्फी...

January 25, 2026 09:02 AM

एस.आई.आर.में उत्कृष्‍ट कार्य के लिए राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा नीमच कलेक्‍टर सम्‍मानित...

January 25, 2026 08:59 AM