इन दिनों पुरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रमा हुआ है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है.....
Updated : April 04, 2025 01:19 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- इन दिनों समूचा अंचल नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था के सैलाब में समाया हुआ है ,देवी मंदिरों में सुबह से आधी रात तक जय माता दी के जयकारों और शंखनाद ,बंटी -घड़ियाल की ध्वनि से गूंज रहा है अंचल। आरोग्य देवी महामाया आवरी माता, अंबे माता, शीतला माता ,कामाख्या देवी समेत पूरे अंचल के सभी देवी मंदिरों में अल सुबह से प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। चैत्र नवरात्रि मेला के सातवें दिन शुक्रवार को दिन भर मेला प्रांगण पर मेलार्थियों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई रही है, वही शायंकाल पश्चात शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मेलार्थियों के पहुंचने से संपूर्ण मेला प्रांगण मेलार्थियों से सरोवर हो गया है। मेला प्रांगण में स्थित फैंसी ,रेडीमेड ,होजरी ,मनिहारी ,खेल -खिलौना आदि मार्केट में मेलार्थियों द्वारा जमकर खरीदारी की गई है, तो दूसरी तरफ चाट,व्यंजन ,जूस आदि दुकानों पर मेलार्थियों परिवारों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का रसास्वादन किया गया हैं। मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विशाल मेले की रौनक पूरे यौवन पर पहुंच चुकी हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर ,नीमच,रतलाम ,उज्जैन तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और गुजरात के कई जिलों के शहरों एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मां जगदंबा के प्रति आस्था रखने वाले मां के भक्त मन में अगाध श्रद्धा लिए मां आवरी माता के दिव्य दर्शन हेतु बड़ी संख्या में उमड रहे हैं। इन दिनों मां की शक्ति में भक्ति भक्तों द्वारा नौ दिनों के लिए मां को प्रसन्न करने के लिए कोई व्रत ,उपवास तो किसी ने भोजन का त्याग तो किसी ने जल का त्याग (निर्जल ),तो कोई चप्पल, जुते का त्याग कर मां जगदंबा को रिझाने में लगे हुए हैं। चीताखेड़ा के समीप माता का खेड़ा की पावन धरा पर धाम आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में विराजित मां जगदंबा के दिव्य दर्शन के लिए युवा, बुजुर्ग ,बच्चे ,महिला -पुरुष नंगे पांव पैदल चलकर मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां की चौखट पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। वही मां के दरबार में आयोजित मेले में मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए कोटा,नीमच,अजमेर ,उज्जैन आदि महानगरों से मनोरंजन यंत्र के साधन टोरा टोरा,झूले ,चकरी ,मिकी माउस ,नाव,ड्रैगन ,जंपिंग, कटर बिल्ला आदि में जुलकर आनंद ले रहे हैं।
कल होगा महाअष्टमी हवन एवं विशाल भण्डारा - जीवन दायिनी आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के दरबार में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर कल दिवस 5 मार्च 2025 शनिवार को मे.हिरालाल लाल चंद अग्रवाल (सिंहल) परिवार (चीताखेड़ा वाले) नीमच तथा मंदिर समिति के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वही इसी के साथ महाअष्टमी हवन सिंहल पल्सेस नीमच के सहयोग से अभिजीत मुहूर्त में विधी विधान वैदिक मंत्रों उच्चार के साथ प्रारंभ किया जाएगा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।
और खबरे
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...
June 30, 2026 04:26 PM
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...
June 30, 2026 04:22 PM
आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....
June 30, 2026 04:20 PM
43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...
June 30, 2026 04:16 PM
जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...
June 30, 2026 04:12 PM
कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2026 04:05 PM
हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...
June 29, 2026 04:52 PM
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
June 29, 2026 04:29 PM
जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...
June 29, 2026 04:25 PM