निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार के लिये प्रदेशभर में हुआ औचक निरीक्षण, 35 कार्यों का किया गया मूल्यांकन, दो निर्माण एजेंसी ब्लैक लिस्ट एवं तीन अधिकारियों को नोटिस....
Updated : April 08, 2025 08:46 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रशासनिक
प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की नवीन पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल में हर माह दो बार सॉफ्टवेयर से रैंडमली चयनित दलों, जिलों, निर्माण कार्यों और सामग्री के सैंपल लेने के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।इसी क्रम में 5 अप्रैल 2025 को प्रदेश के 7 जिलों हरदा, बालाघाट, अशोकनगर, अलीराजपुर, सीधी, उज्जैन एवं टीकमगढ़ में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत कुल 35 निर्माण कार्यों का चयन रैंडम आधार पर किया गया, जिनमें 14 कार्य पीडब्ल्यूडी (सड़क/पुल), 13 कार्य पीआईयू, 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 1 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम एवं 1 कार्य पीडब्ल्यूडी (एनएच) से संबंधित थे। निरीक्षण के बाद प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम श्री भरत यादव, प्रमुख अभियंता श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता श्री एस.आर. बघेल, सभी मुख्य अभियंता एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा में टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा-मोहनगढ़ मार्ग की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षणकर्ताओं ने सराहना की। परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि समाप्त होने के दो वर्ष बाद भी मार्ग की स्थिति उत्कृष्ट पाई गई। इसके लिए निर्माण कार्य के दौरान पदस्थ श्री अनिल श्रीवास्तव एवं श्री पी.के. जोशी की विशेष प्रशंसा की गई बालाघाट जिले के पीनडकेपर-खुशीपार-फोगलटोला मार्ग पर गुणवत्ता में गंभीर कमी पाई गई, जिसमें कस्ट की मोटाई कम पाई गई तथा सीसी कार्य में जॉइंट कटिंग समय पर नहीं की गई। इस लापरवाही के लिए निर्माण एजेंसी ‘श्री मोहनी कंस्ट्रक्शन’ को ब्लैक लिस्ट में डालने एवं संबंधित कार्यपालन यंत्री, एसडीओ व उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अशोकनगर जिले के बररी-नलखेड़ा मार्ग के निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को देखते हुए निर्माण एजेंसी ‘अवनी कंस्ट्रक्शन’ को भी ब्लैक लिस्ट में दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में एमडी एमपीआरडीसी श्री भरत यादव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं विधानसभा के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने एवं ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिये भी निर्देश जारी किए गए हैं।
और खबरे
नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....
April 17, 2025 01:10 PM

86वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह….
April 17, 2025 11:06 AM

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....
April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....
April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्या बाई त्रिशताब्दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...
April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...
April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....
April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्ड, मंडल के अंतर्गत अन्य यूनिटों को भी मिली तीन शील्ड...
April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....
April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...
April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....
April 16, 2025 09:38 PM

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्मीय स्वागत....
April 16, 2025 08:33 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया नवाचार, साइबर अपराधो, नशा उन्मूलन की रोकथाम व यातायात के नियमों के बारे में मजदुरो एंव आमजन को दी अहम जानकारी....
April 16, 2025 07:47 PM

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वाधान में ज्ञापन सौपा....
April 16, 2025 07:31 PM

नीमच में सी.आर.पी.एफ.स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री....
April 16, 2025 06:59 PM

ऐतिहासिक कीर्तिमान गढ़ता हमारे नीमच जिले का 30 वां सेन समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन, संकलन कर्ता - शिवम सेन चुकनी, सामाजिक कार्यकर्ता....
April 16, 2025 06:50 PM
