FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विश्व कल्याण के लिए नवकार मंत्र जाप महत्वपूर्ण कदम - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वस्थ राष्ट्र और पवित्र जीवन के लिए नवकार मंत्र प्रमुख आधार-साध्वी अमि दर्शा श्री जी मसा, जीतो द्वारा विश्व नवकार दिवस मनाया ,3 हज़ार से अधिक लोगों ने धर्म लाभ का का पुण्य ग्रहण किया....

  Updated : April 09, 2025 04:45 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- विश्व कल्याण के लिए नवकार मंत्र का जाप अमृत संजीवनी औषधि है। नवकार मंत्र जाप से शांति का वास होता है और शांत जीवन हीं स्वस्थ और निरोगी जीवन का प्रमुख आधार होता है शांत और स्वस्थ रोगी निरोगी व्यक्ति ही विकसित राष्ट्र का प्रमुख आधार होता है यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वे विश्व नवकार दिवस के पावन उपलक्ष्य में मंगलवार 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे विश्व नवकार दिवस पर मिडिल स्कूल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सीधा प्रसारित अपने संदेश में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र का जाप
अब जैन समाज ही नहीं विश्व के सभी समाज सामूहिक रूप से कर रहे हैं और इसका पुण्य लाभ भी ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर सकल जैन समाज एवं जीतो नीमच महिला विंग की टीम द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप के बाद आयोजित धर्म सभा में मेगा स्क्रीन पर सीधा प्रसारण पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र जाप से आत्मा पवित्र होती है और विश्व कल्याण का मार्ग मिलता है। इस अवसर पर नवकार मंत्र जाप के बाद आयोजित धर्म सभा में साध्वी अमि दर्शा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि नवकार मंत्र जाप के लिए भी नवकार डे मनाना चाहिए। नवकार के जाप पर हजारों देवी देवता रक्षा करने स्वयं उपस्थित होते हैं लेकिन हम इधर-उधर भटक रहे हैं ।नवकार मंत्र के जाप से रोगी भी स्वस्थ हो जाते हैं ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं। विश्व के अनेक मुसलमान भाई भी नवकार मंत्र का जाप कर रहे हैं और उनको उसका लाभ भी मिल रहा है। नवकार जाप से सभी पापों का नाश होता है। विदेश में एक बार पूरे विश्व के सभी मंत्रों का अनुसंधान किया गया उसमें नवकार मंत्र 95प्रतिशत शुद्धता के साथ प्रथम स्थान पर रहा और 75 प्रतिशत स्थान के साथ गायत्री मंत्र दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, डीआईजी रजनी दत्ता, न्यायाधीश कुलदीप जैन, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, उद्योगपति डी. एस .चौरडिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, श्वेतांबर जैन समाज भीडभंजन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नागौरी ,सचिव मनीष कोठारी ,वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष जयंतीलाल पितलिया, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स, साधु मार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष अरुण कोठारी ,सौधर्म वृहत तपोगछीय त्रिस्तुतिक श्री संघ के अध्यक्ष गुणवंत सेठिया, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा नीमच के अध्यक्ष सुभाष बाफना, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमच सिटी के अध्यक्ष उमराव सिंह राठौड़, जैन समाज के वरिष्ठ प्रेम प्रकाश पगारिया, शिखर पगारिया, मनोहर सिंह लोढ़ा, पारस कोलकता वाला, पारस नागोरी, उधोगपति अशोक चौरडिया, राहुल जैन, श्रीमती सुचित्रा दिलिप सिंह परिहार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सुजाता गुप्ता, ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर्स डॉ. माधुरी चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, लक्ष्मी पैमानी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर, संगीता शर्मा, जीतो अध्यक्ष श्रीमती रिंकू राठौड, उपाध्यक्ष श्रीमती अमीता नाहर, संगीता सरावगी, अनीशा पगारिया, सचिव श्रीमती मिताली जैन, सह सचिव हर्षिता पगारिया ,आंचल आंचलिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीवा जैन, श्रीमती ज्योति कोठारी, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहभागी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण श्रीमती मोनिका विनायका ने किया। स्वागत उद्बोधन रिंकू राठौड़ ने दिया। जीतो के बारे में विस्तार से जानकारी अजय जैन ने प्रस्तुत की। जीतो के वरिष्ठ अधिकारियों पदाधिकारीयों का उद्बोधन ऑनलाइन प्रसारित किया गया। श्रद्धा, शक्ति और शांति के प्रतीक नवकार मंत्र के जाप के साथ राष्ट्रव्यापी एवं विश्व के 180 देशों में एक साथ मनाया । नवकार मंत्र आराधना की साधना की पावन श्रृंखला में नीमच के मिडिल स्कूल ग्राउंड में सुबह 8बजे इस दिव्य मंत्र की सामूहिक ऊर्जा में समाज के महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सहभागी बनें। जीतो नीमच की टीम, क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया था सकल जैन समाज जनों एव सर्व समाज के लोगों ने मिलकर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया।क्षेत्र के सर्व समाज सभी अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ शामिल हुए। सर्व समाज के लोग सहित सभी इस पुण्य जाप के कार्यक्रम में भागीदार बनें।कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल ने किया तथा आभार श्रीमती मिताली जैन ने व्यक्त किया समारोह का समापन पर साध्वी अमीदर्शा महाराज साहब द्वारा बड़ी मांगलिक श्रवण करवाई जिसे उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली का पालन किया - आयोजन स्टॉल पर पेयजल के लिए जो केंन रखी गई उसे पर भी स्टील के लोटे से पानी पीने की व्यवस्था की गई थी और सेवक ओम प्रकाश गोयल संजय तेल वाला द्वारा संचालित जल सेवा अभियान के अंतर्गत उपस्थित हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए डिस्पोजल का बहिष्कार कर उसके दुरुपयोग से बचाव के बारे में लोगों को समझाइश दी गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 18, 2025 07:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 18, 2025 07:22 AM

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में काफिला रूकवाकर, पी और साथियों को पिलवाई लस्‍सी, मुख्‍यमंत्री ने स्‍वयं किया भुगतान.....

April 17, 2025 05:04 PM

गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव द्वारा नीमच में सीआरपीएफ की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन....

April 17, 2025 05:03 PM

डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ दंपति गिरफ्तार, एमपी निवासी पति-पत्नी बाईक पर ले जा रहे थे अफीम....

April 17, 2025 01:55 PM

नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....

April 17, 2025 01:10 PM

86वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह….

April 17, 2025 11:06 AM

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....

April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....

April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...

April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...

April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....

April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्‍ड, मंडल के अंतर्गत अन्‍य यूनिटों को भी मिली तीन शील्‍ड...

April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....

April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...

April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....

April 16, 2025 09:38 PM