FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्वालटोली बालाजी मंदिर पर भव्य रूप से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, चल समारोह, हवन, विशाल भंडारा, महा आरती, 56 भोग का आयोजन होगा...

  Updated : April 09, 2025 08:05 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच। ग्वालटोली में हाईवे रोड पर स्थित दक्षिणमुखी एवं चमत्कारिक श्री विराट विराय मारुति नंदन बालाजी मंदिर पर मंदिर समिति (रजि.)द्वारा भक्तगण के सहयोग से आगामी श्री हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजनों के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारीयो को लेकर मंदिर समिति द्वारा निरंतर रूप से बैठक के आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें श्री हनुमान जन्मोत्सव को और अधिक भव्यता देने के उद्देश्य से तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं समिति के पदाधिकारीयो को जिम्मेदारियां सोपी गई है मंदिर समिति के संरक्षक किशन खलीफा, नंदलाल बानिये व लोकेश रियार ने बताया कि मंदिर पर इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 11 अप्रैल को दोपहर में श्री बालाजी महाराज का अभिषेक किया जाएगा वही शाम को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें श्री बालाजी महाराज अपने पूरे लाव लश्कर के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। चल समारोह शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। चल समारोह में अखाड़ा, ढोल पार्टी, ध्वजा, बैंड, डीजे, घोड़े, आकर्षक झांकी के साथ आकर्षक घोड़ा बग्गी में विराजमान श्री बालाजी महाराज शामिल होंगे। चल समारोह मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हाईवे रोड, नाका चौराहा, नीमच जावद रोड, गोपालगंज मोहल्ला, खलीफा चौक, बंगाली कॉलोनी, प्रजापति मोहल्ला, शासकीय माध्यमिक विद्यालय होते हुए पुनः देर रात्रि में मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा। कार्यक्रम में अगले दिन 12 अप्रैल को मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रातः 5:00 बजे से प्रभात फेरी, 9:00 बजे से हवन, 11:30 बजे बालाजी महाराज की आरती एवं भोग लगाया जाएगा। उसके पश्चात विशाल भंडारा प्रारंभ होगा जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इसी बीच दोपहर 1:00 बजे से मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे श्री बालाजी महाराज की महा आरती की जाएगी। छप्पन भोग सजेगा उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे से संगत म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। वही मंदिर एवं पूरे परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। उक्त जानकारी श्री विराट विराय मारुति नंदन बालाजी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा (राज) ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव द्वारा नीमच में सीआरपीएफ की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन....

April 17, 2025 05:03 PM

डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ दंपति गिरफ्तार, एमपी निवासी पति-पत्नी बाईक पर ले जा रहे थे अफीम....

April 17, 2025 01:55 PM

नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....

April 17, 2025 01:10 PM

86वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह….

April 17, 2025 11:06 AM

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....

April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....

April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...

April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...

April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....

April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्‍ड, मंडल के अंतर्गत अन्‍य यूनिटों को भी मिली तीन शील्‍ड...

April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....

April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...

April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....

April 16, 2025 09:38 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत....

April 16, 2025 08:33 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया नवाचार, साइबर अपराधो, नशा उन्मूलन की रोकथाम व यातायात के नियमों के बारे में मजदुरो एंव आमजन को दी अहम जानकारी....

April 16, 2025 07:47 PM

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वाधान में ज्ञापन सौपा....

April 16, 2025 07:31 PM