जेएसजी के तत्वावधान में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के बाद निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन...
Updated : April 09, 2025 08:10 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

आयोजन
नीमच :- जिले के अंतर्गत मनासा विकासखंड में विश्व नवकार दिवस के अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत नगर के जैन उपाश्रय में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का आयोजन अपार श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।वर्धमान धर्मशाला में लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया. जेएसजी के अध्यक्ष मनोज गांधी,सचिव गणेश जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष आनंद मानावत ने बताया कि पूरे विश्व में शांति,सामंजस्य और सौहार्द हो,इसी भावना को लेकर JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के आह्वान पर विश्व के108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र के जाप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। माननीय प्रधानमंत्री सहित अनेक नेता-अभिनेता, खिलाड़ी एवं सेलिब्रिटी इस आयोजन से जुड़े हुए थे। 6000 मन्दिर,उपाश्रय,स्थानक आदि जगहों पर यह कार्यक्रम एक साथ हुआ और लगभग एक करोड़ 8 लाख लोगों ने नवकार महामंत्र के जाप किये।इसी तारतम्य में प्रातः 8 बजे से 9:36 बजे तक चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर के उपाश्रय में स्थानीय जैन अनुयायियों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ जाप के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक वर्धमान धर्मशाला में जेएसजी शाखा मनासा द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जिसमें अनेक नेत्र रोगियों का परीक्षण लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मन्दसौर की टीम द्वारा किया गया एवं उपचार से लाभान्वित किया। नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान जैन सोश्यल ग्रुप के अनिल यति,दर्शन पामेचा,प्रमोद गांधी,रत्नेश हिंगड़,पवन पोरवाल एवं वर्धमान ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानमल पामेचा,स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अनूप बम्ब आदि उपस्थित थे। सामूहिक जाप कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शिखरचंद जैन,श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश हिंगड़,कोषाध्यक्ष सूरजमल मानावत,महेंद्र भंडारी,गोपाल सेठिया,कुशलराज हिंगड़, सूरजमल हिंगड़, नरेंद्र बाबेल, नितेश जैन आदि समाजजन उपस्थित थे।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 18, 2025 07:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 18, 2025 07:22 AM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में काफिला रूकवाकर, पी और साथियों को पिलवाई लस्सी, मुख्यमंत्री ने स्वयं किया भुगतान.....
April 17, 2025 05:04 PM

गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा नीमच में सीआरपीएफ की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन....
April 17, 2025 05:03 PM

डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ दंपति गिरफ्तार, एमपी निवासी पति-पत्नी बाईक पर ले जा रहे थे अफीम....
April 17, 2025 01:55 PM

नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....
April 17, 2025 01:10 PM

86वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह….
April 17, 2025 11:06 AM

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....
April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....
April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्या बाई त्रिशताब्दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...
April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...
April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....
April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्ड, मंडल के अंतर्गत अन्य यूनिटों को भी मिली तीन शील्ड...
April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....
April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...
April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....
April 16, 2025 09:38 PM
