राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिला व संभाग स्तर की प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़ में होगी आयोजित, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, विजेताओं को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे....
Updated : April 13, 2025 12:25 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

प्रशासनिक
चित्तौड़गढ :- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 अप्रैल 2025 को स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए जिला एवं 17 अप्रेल 2025 को संभाग स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चित्तौड़गढ़ शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोल प्याऊ स्कूल में जिले भर के छात्र/छात्राओं के लिए तथा जिले की क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए संभाग स्तर पर चयनित इसी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नये आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा एवं पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से स्कूली छात्रों में जागरूकता बढ़ाना हैं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 का संभाग स्तर का आयोजन इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले में मनाया जा रहा है। इसमें उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसी क्रम में जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 अप्रैल 2025 को स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए जिला एवं 17 अप्रेल 2025 को संभाग स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चित्तौड़गढ़ शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोल प्याऊ स्कूल में जिले भर के छात्र/छात्राओं के लिए तथा जिले की क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए संभाग स्तर पर चयनित इसी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों व सांत्वना के रूप में भी नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नये आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा एवं पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से स्कूली छात्रों में जागरूकता बढ़ाना हैं प्रतियोगिता की व्यवस्थापक जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि उक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोल प्याऊ स्कूल में किया जा रहा हैं। जिले के समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तब के बच्चें उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 15 अप्रैल को जिला स्तरीय व 17 अप्रैल को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे प्रातः 9 बजे पूर्व परीक्षा स्थल पर पहुंच जाएं। सम्पूर्ण आयोजन की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को जिला पुलिस की तरफ से नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के बारे में सामान्य जानकारी के विषयों के प्रश्न तथा राजस्थान पुलिस संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, नवीन आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित "राजकोप" नागरिक ऐप की जानकारी, यातायात नियमों की जागरूकता, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं महिला सुरक्षा से संबंधित सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए थानाधिकारी महिला थाना पुलिस निरीक्षक चंद्रज्योति शर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं।
और खबरे
1 करोड 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन
April 14, 2025 09:40 PM

आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत - श्री परिहार, भाजपा कार्यालय से आंबेडकर सर्किल तक निकाली वाहन रैली....
April 14, 2025 09:39 PM

जैन संतों के हमलावरों पर त्वरित कार्यवाही के लिए विधायक परिहार ने दिया एसपी को धन्यवाद...
April 14, 2025 09:37 PM

जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को कल ज्ञापन सौंपगा, बैठक में जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा का प्रस्ताव पारित किया, और भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.....
April 14, 2025 09:18 PM

वाल्मीकि समाज ने मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती....
April 14, 2025 09:14 PM

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धरियावद विधानसभा के चमतिया भेरूजी स्थल पर मनाई गई...
April 14, 2025 08:43 PM

सेवादल ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, एकता कॉलोनी में बच्चों को फल एवं स्कूली सामग्री वितरित.....
April 14, 2025 07:42 PM

हाटकेश्वर जयंती पर पुस्तक समग्र मंथन का विमोचन, ईश्वर को उपहार देेने की क्षमता साहित्यकार ही कर सकता है - श्री दवे....
April 14, 2025 07:40 PM

नरवाई जलाने के 21 प्रकरणों में 55 हजार रूपये का अर्थ दंड आरोपित...
April 14, 2025 07:39 PM

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - पर्वत सिंह जाट....
April 14, 2025 07:31 PM

कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ति मनाई गई.....
April 14, 2025 07:21 PM

जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, बर्बरता पूर्वक लाठी-डंडों से की मारपीट, घटना को लेकर सिंगोली सहित पुरे जिले में आक्रोश, पुलिस ने देर रात लिया बड़ा एक्शन, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला कलेक्टर, एसपी, पहुंचे सिंगोली...
April 14, 2025 06:58 PM

अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी 01 ट्राला जप्त...
April 14, 2025 06:41 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी पप्पुलाल धाकड़ की चल अचल सम्पत्ति के विरुद्ध सफेमा न्यायालय मुम्बई द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी....
April 14, 2025 04:34 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 16 एवं 17 अप्रेल को प्रस्तावित नीमच के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व.....
April 14, 2025 03:40 PM

कलेक्टर एवं एस.पी.ने सिंगोली में जैन संतो से भेट कर कुशलक्षेम पूछी, जैन समाज के प्रबुद्धजनों से की चर्चा कलेक्टर ने कहा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी....
April 14, 2025 03:39 PM

जिला कांग्रेस नीमच समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न…
April 14, 2025 03:07 PM

भारतीय मजदुर संघ ने मनाई अम्बेडकर जयंती....
April 14, 2025 02:34 PM

ओल इन्डिया जैन जर्नलिस्ट, ऐशोशियेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया ने नीमच जिले में जैन साधुओं पर हुए हमले की कड़ी निदां की....
April 14, 2025 02:23 PM
