नहीं आया लाडली बहना का पैसा, महीने की इस तारीख को मिलेंगे 1250 रु....
Updated : April 13, 2025 03:14 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
मध्यप्रदेश सरकार 1.27 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपये की सम्मान निधि देती है यह राशि हर महीने की 10 तारीख या इससे पहले दी जाती थी लेकिन इस बार 10 अप्रैल बीतने के बाद भी लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर नहीं किया गया है अधिकारियों का कहना है कि अब लाडली बहनों को हर महीने की 10 तारीख को 1250रु नहीं मिलेंगे बल्कि सरकार नई तिथि जारी कर सकती है।
पहली बार नहीं आई लडली बहना की किस्त - बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार बीते 22 महीनों से लाडली बहनों को 10 अप्रैल से पहले यह राशि देती आ रही है ऐसा पहली बार है, जब 12 अप्रैल के बाद भी लाडली बहनों के खातों में राशि नहीं भेजी गई हालांकि, इस मामले में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा, लाडली बहना की राशि हस्तांतरित करने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समय को देखते हुए योजना के तहत महिलाओं को भेजी जाने वाली राशि की तारीख निर्धारित होती है।
किस तारीख को मिलेगी लाडली बहना की राशि ? - बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून 2023 को लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रु प्रति महिला के हिसाब से पहली किश्त जारी की थी इसके बाद अक्टूबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रु कर दिया गया मार्च 2025 में योजना के तहत 22 वीं किश्त महिलाओं को दी गई थी, जो 10 मार्च को हस्तांतरित की गई थी लेकिन अब सरकार लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करने की तिथि में बदलाव करने जा रही हैहालांकि, अभी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अब लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1250 रुपये की राशि हर महीने की 10 नहीं, बल्कि 13 तारीख को हस्तांतरित की जाएगी।
क्यों बदली लाडली बहना की किस्त की तारीख ? - वित्त विभाग के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय करों से जो राशि मिलती है वह हर महीने की 10 तारीख को आती है हर महीने प्रदेश सरकार को केंद्रीय करों के रुप में करीब 7 हजार करोड़ रु का भुगतान किया जाता है उसी दिन सरकार लाडली बहनों को भी राशि हस्तांतरित करती थी ऐसे में वित्त विभाग के अधिकारियों ने कैश लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए लाडली बहना योजना की तिथि में बदलाव करने के लिए सीएम सचिवालय से अनुरोध किया था जिसे सहमति दे दी गई है।
और खबरे
1 करोड 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन
April 14, 2025 09:40 PM

आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत - श्री परिहार, भाजपा कार्यालय से आंबेडकर सर्किल तक निकाली वाहन रैली....
April 14, 2025 09:39 PM

जैन संतों के हमलावरों पर त्वरित कार्यवाही के लिए विधायक परिहार ने दिया एसपी को धन्यवाद...
April 14, 2025 09:37 PM

जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को कल ज्ञापन सौंपगा, बैठक में जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा का प्रस्ताव पारित किया, और भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.....
April 14, 2025 09:18 PM

वाल्मीकि समाज ने मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती....
April 14, 2025 09:14 PM

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धरियावद विधानसभा के चमतिया भेरूजी स्थल पर मनाई गई...
April 14, 2025 08:43 PM

सेवादल ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, एकता कॉलोनी में बच्चों को फल एवं स्कूली सामग्री वितरित.....
April 14, 2025 07:42 PM

हाटकेश्वर जयंती पर पुस्तक समग्र मंथन का विमोचन, ईश्वर को उपहार देेने की क्षमता साहित्यकार ही कर सकता है - श्री दवे....
April 14, 2025 07:40 PM

नरवाई जलाने के 21 प्रकरणों में 55 हजार रूपये का अर्थ दंड आरोपित...
April 14, 2025 07:39 PM

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - पर्वत सिंह जाट....
April 14, 2025 07:31 PM

कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ति मनाई गई.....
April 14, 2025 07:21 PM

जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, बर्बरता पूर्वक लाठी-डंडों से की मारपीट, घटना को लेकर सिंगोली सहित पुरे जिले में आक्रोश, पुलिस ने देर रात लिया बड़ा एक्शन, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला कलेक्टर, एसपी, पहुंचे सिंगोली...
April 14, 2025 06:58 PM

अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी 01 ट्राला जप्त...
April 14, 2025 06:41 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी पप्पुलाल धाकड़ की चल अचल सम्पत्ति के विरुद्ध सफेमा न्यायालय मुम्बई द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी....
April 14, 2025 04:34 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 16 एवं 17 अप्रेल को प्रस्तावित नीमच के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व.....
April 14, 2025 03:40 PM

कलेक्टर एवं एस.पी.ने सिंगोली में जैन संतो से भेट कर कुशलक्षेम पूछी, जैन समाज के प्रबुद्धजनों से की चर्चा कलेक्टर ने कहा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी....
April 14, 2025 03:39 PM

जिला कांग्रेस नीमच समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न…
April 14, 2025 03:07 PM

भारतीय मजदुर संघ ने मनाई अम्बेडकर जयंती....
April 14, 2025 02:34 PM

ओल इन्डिया जैन जर्नलिस्ट, ऐशोशियेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया ने नीमच जिले में जैन साधुओं पर हुए हमले की कड़ी निदां की....
April 14, 2025 02:23 PM
