धर्म की रक्षा के लिए संतों का त्याग अविस्मरणीय है-आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज, प्रेम पूर्वक मांगी गई क्षमा परिवार को स्वर्ग बना देती है - ललित प्रभ सागर जी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सागर जी एवं राष्ट्र संत ललित प्रभ जी महाराज के नगर प्रवेश में उमड़े समाज जन,
Updated : April 23, 2025 07:31 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- धर्म की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम धर्म की रक्षा करते हैं तो धर्म हमारी रक्षा करता है। धर्म की रक्षा के लिए अनेक साधु संतों ने त्याग और बलिदान के माध्यम से समाज को आदर्श प्रेरणा का संदेश दिया है। मालवा अंचल में भी ऐसे अनेक संत हुए हैं जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए इतिहास बनाए हैं। जैन समाज के अनेक महान साधु संतों ने अहिंसा और जीव दया का संदेश घर-घर में पहुंचाया है और देश में शांति स्थापित करने मेंअपना अमूल्य अविस्मरणीय योगदान प्रदान किया है। यह बात आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज ने कही। वे श्री जैन श्वेतांबर समाज भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार सुबह 9:30 बजे टाउन हॉल अटल सभागार में आयोजित प्रवचन श्रृंखला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जैन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है जहां अहिंसा की बात होती है जबकि वास्तव में पूरी दुनिया में हिंसा का वातावरण है ऐसे में गुरुदेव द्वारा अहिंसा का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। युवाओं को कार कि नहीं संस्कारों की आवश्यकता है। संस्कारों से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। युवा वर्ग को समय के महत्व को समझना चाहिए और समय रहते धर्म कर्म का पुण्य पुरुषार्थ कर लेना चाहिए ताकि कभी अंतिम समय भी आ जाए तो पछताना नहीं पड़े।
-धर्म सभा में उपस्थित राष्ट्र संत ललित प्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि क्षमा मांगने वाला और क्षमा देने वाला दोनों ही महान होते हैं। क्षमा मांगने से दोनों ही पक्ष की आत्मा निर्मल हो जाती है और निर्मल आत्मा ही आत्म कल्याण का सशक्त माध्यम होती है। इसलिए जब कभी भी किसी भी प्रकार का विवाद हो तो दोनों को ही क्षमा मांगने की पहल करना चाहिए और विवाद को समाप्त कर शांति की स्थापना करना चाहिए शांत रहने वाले परिवार के सदस्य समाज और राष्ट्र के विकास का परिचायक होते है। क्षमा मांगना और क्षमा करना विनम्रता का प्रतीक है ।गलती नहीं सुधराना विकृति है। जिस प्रकार आग लगने के साथ ही उसे बुझा दे तो दो-तीन बाल्टी पानी में ही आग बुझाई जा सकती है लेकिन आग फैलने के बाद आग बुझाने बहुत मुश्किल होता है इसी प्रकार लड़ाई शुरू होने पर ही क्षमा मांग लेनी चाहिए तो भी बात खत्म हो जाती है और शांति स्थापित होती है। क्षमा मांगने से समाधान के रास्ते खुल जाते हैं। आलोचना करने से पाप कर्म बढ़ते हैं। धर्म की अनुमोदना करने से पुण्य कर्म बढ़ता है इसलिए हमें सदैव धर्म की अनुमोदना ही करनी चाहिए धर्म की बुराई नहीं करनी चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ अब यदि हम अभिव्यक्ति करते हैं तो कठिन से कठिन काम भी सरलता से हो जाता है। एकता में ही शक्ति होती है। संगठित समाज ही विकसित राष्ट्र का प्रमुख आधार होता है।संसार में ऐसा कोई महापुरुष नहीं होता जिसके जीवन में कठिनाइयां नहीं होती है। तस्वीर में तो हर कोई साथ रहता है लेकिन जो तकलीफ में हमारे साथ रहे वही सच्चा हमारा सहयोगी होता है। संसार में युवा वर्ग को हमें जितना प्राप्त है पर्याप्त है के ध्येय वाक्य को जीवन में आत्मसात करना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। हम जैसा व्यवहार अपने साथ चाहते हैं वैसा ही व्यवहार दूसरों के साथ करें। पूरी धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों को अपना परिवार मानना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। संसार में यदि भाई-भाई को लूटता है। शकुनी मामा ने स्वार्थ को महत्व दिया तो वहां तो महाभारत होती है। श्री कृष्ण पांडवों के साथ सत्य के कारण सारथी बने और जीत सदैव सत्य की होती है। और यदि भाई-भाई के लिए लूटाता है तो दिल से दुआ मिलती है। भारत में बड़े भाई राम को आदरपूर्वक सम्मान देते हुए राम की चरण पादुका सिंहासन पर रखकर श्री राम को ही राजा मानकर शासन किया था और वहां रामायण होती है। पति पत्नी एक दूसरे को सुधारने के बजाय स्वयं सुधर जाए तो क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं। व्यापार परिवार और समाज में सकारात्मक सोच रखे तो जीवन में प्रगति हो सकती है। गली के कुत्ते भी अपरिचित को ही भोंकते हैं लेकिन हम तो भाई-भाई परिवार के सदस्य भी आपस में लड़ रहे हैं चिंतन का विषय है हम क्या कर रहे हैं। पहले संसद में 56 सांसद जैन समाज के थे ।दुर्भाग्य है कि आज लोकसभा में एक भी जैन समाज का सांसद नहीं है। यूवा वर्ग को समाज और राष्ट्र का विकास करना है तो राजनीति में सहभागिता निभाना चाहिए।
प्रेम पूर्वक मांगी गई क्षमा से घर स्वर्ग बन जाता है। -कीर्ति रत्न सागर जी महाराज ने कहा कि युवा वर्ग संसार को सेट करने में लगा रहता है लेकिन जिसने यदि देवगुरु धर्म को सेट कर लिया तो उसका जीवन अपने आप सेट हो जाता है। श्वेतांबर जैन भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नागौरी ने आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज एवं ललित प्रभ सागर जी महाराज से चातुर्मास के लिए विनती करते हुए कहा कि श्री संघ साधु संतों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। शुभारंभ में गुरु वंदना विजय छाजेड़ द्वारा करवाई गई। गुरुदेव द्वारा मंगलिक श्रवण करवा कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। श्रीमती श्वेता छाजेड़ एवं सरोज चौधरी ने धार्मिक स्वागत गीत प्रस्तुत किए । इस अवसर पर धर्म सभा में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, समाजसेवी श्रीमती रेणुका संतोष चोपड़ा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन ,मनोहर सिंह लोढ़ा, वीरेंद्र लोढ़ा, महेंद्र चौधरी, उमराव सिंह गुर्जर , राजमल छाजेड़, राहुल जैन, महावीर जीनालय के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, सचिव राजेंद्र बंबोरिया,
सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
नगर नीमच में बुधवार 23 अप्रैल को दो महान संतों का महा मंगलिक प्रदाता आचार्य श्री नवरत्न सागर जी महाराज के शिष्य रत्न युवाचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज आदित्यनाथ 6 एवं राष्ट्र संत व्याख्यान वाचस्पति महामहोपाध्याय श्री ललित प्रभ सागर जी महाराज आदि ठाणा 2 प्रवेश हजारों हजारों की संख्या में जैन समाज जनों की उपस्थिति में हुआ।राष्ट्र संत ललित प्रभ जी महाराज का आगामी चातुर्मास हैदराबाद है। दोनों ही संतों का नीमच की धन्य धरा पर मिलन होगा एवं जैन भवन से सामूहिक नगर प्रवेश हुआ जैन भवन पर पारसमल केसरीमल छाजेड़ परिवार की ओर से सुबह 7:30 से 8:30 बजे नवकारसी का आयोजन किया गया । यहां से दोनों संतों का नगर प्रवेश हुआ जुलूस वीर पार्क रोड कमल चौक घंटाघर भीडभंजन जिनालय होते हुए 9:30 बजे टाउन हॉल सभागार पहुंचा। जहां सामूहिक प्रवचन हुए। जुलूस में सबसे आगे डीजे पर भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित भजनों की स्वर लहरिया बिखर रही थी इसके साथ ही कुछ युवक लाल परिधानों में स्वर्ण छतरियां लिए चल रहे थे तो कुछ महिलाएं नवकार मंत्र का श्लोक के बैनर लिए चल रही थी और कुछ महिलाएं जिन शासन के चिन्ह स्वास्तिक कलश, आदि धार्मिक प्रतीक चिन्ह की तक्क्तियां हाथों में लिए चल रही थी तो कई महिलाओं ने कलश सिरोधार्य किया था तो कई महिलाएं हाथों में छतरियां लिए चल रही थी तो कई महिलाओं के हाथ में जिन शासन की ध्वजा लहरा रही थी मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा अक्षत से स्वास्तिक गहुली की आकृति चौकी पर बना कर महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। समाज जनों द्वारा मार्ग में स्थान -स्थान पर तोरण प्रवेश द्वार बनाकर साधु संतों की अगुवाई की गई।सकल जैन समाज एवं श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नागौरी मनीष कोठारी ने बताया कि यह नीमच का सौभाग्य है कि दो महान संतो के अलग-अलग आमनाओं के होते हुए भी एक ही स्थान पर सामूहिक सार्वजनिक प्रवचन हुए। आगामी 28 अप्रैल को महान संतों द्वारा वाहन मांगलिक श्रवण कराई जाएगी। सभी समाज जन समय पर पहुंचकर महामंगलिक आशीर्वाद का पुण्य लाभ ग्रहण करें। धर्म सभा का संचालन ट्रस्ट सचिव मनीष कोठारी ने किया।
और खबरे
कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ ने मनाया पोषण पखवाडा....
April 24, 2025 11:11 AM

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती 25 अप्रैल को, जानें उनके बारे में.....
April 24, 2025 11:06 AM

प्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन, 4 हजार ग्रामों और 356 शहरी वार्डों में हुआ योग समितियों का गठन.....
April 24, 2025 08:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 24, 2025 08:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 24, 2025 08:15 AM

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं एवं हाकर्स को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक खाद्य पदार्थों के लिए नमूने...
April 23, 2025 09:21 PM

जैन मंदिर ही क्यों ? सभी गैर कानूनी धार्मिक स्थलों को तोड़ा जाय - हार्दिक हुंडिया, हार्दिक हुंडिया ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और महाराष्ट के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग, कानूनी तरीके से गैर कानूनी धार्मिक स्थलों पर हो कार्यवाई....
April 23, 2025 09:07 PM

पहलगाम आतंकी हमले में हुए शहीदों को दीनदयाल वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई....
April 23, 2025 08:48 PM

ग्रामसाथिनों का हल्ला बोल मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.....
April 23, 2025 08:10 PM

महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्थान हांसिल करने पर नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, सैनिक कल्याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्थान पर रहा नीमच जिला.....
April 23, 2025 07:44 PM

विद्यार्थियों को मिली एलईडी की सौगात अब करेंगे अध्ययन ऑनलाइन....
April 23, 2025 07:33 PM

धर्म की रक्षा के लिए संतों का त्याग अविस्मरणीय है-आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज, प्रेम पूर्वक मांगी गई क्षमा परिवार को स्वर्ग बना देती है - ललित प्रभ सागर जी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सागर जी एवं राष्ट्र संत ललित प्रभ जी महाराज के नगर प्रवेश में उमड़े समाज जन,
April 23, 2025 07:31 PM

महासर्जिकल निःशुल्क शिविर का हुआ आयोजन, 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई सलाह, निःशुल्क मुख्य ईलाज हेतु 16 रोगियों को बस द्वारा नीमच ले गए....
April 23, 2025 03:37 PM

संविधान बचाओ अभियान के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ,चौपाल योजना पर महत्वपूर्ण भाषण हुआ..
April 23, 2025 02:08 PM

कृषि विकास समिति दौरा अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में हुई मैराथन बैठक, खेती में नवाचार, औशधीय फसलों सहित किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा...
April 23, 2025 01:07 PM

24 अप्रैल को सेन जयंती के अवसर पर भजन संध्या के साथ होगा, महिला संगीत, 25 अप्रेल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन...
April 23, 2025 12:59 PM

भव्य शोभायात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी 725वीं सेन जयंती महोत्सव...
April 23, 2025 10:30 AM

पेयजल आपूर्ति में न रहे कोई कमी, मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले सदस्यों को दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी.....
April 23, 2025 07:48 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 23, 2025 07:32 AM
