FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती 25 अप्रैल को, जानें उनके बारे में.....

  Updated : April 24, 2025 05:36 AM

समरथ सेन पालसोड़ा

  आयोजन

नीमच/पालसोड़ा। संत शिरोमणि सेन जी की जयंती वैशाख मास में कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाई जाती है। जो इस वर्ष अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार 25 अप्रेल या​नी कि शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन शहर, गांव, कस्बों में सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह के साथ विशाल जुलूस का आयोजन किया जाता है। जुलूस में शहर के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। संत सेन जी के जन्म के बारे में अलग-अलग मान्यताएं बताई गई हैं। लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व भारत में मध्यप्रदेश के बान्धवगढ़ में एक महान संत सेन महाराज का अवतार हुआ था। भक्तमाल के सुप्रसिद्ध टीकाकार प्रियदास के अनुसार एवं अगस्त संहिता 132 के आधार पर संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्म विक्रम संवत 1357 में वैशाख कृष्ण-12 (द्वादशी) दिन रविवार को वृत योग तुला लग्न पूर्व भाद्रपक्ष को चन्दन्यायी के घर में हुआ था। बालपन में इनका नाम नंदा रखा गया। नंदा बचपन से ही विनम्र, दयालु और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखते थे। इनके पिता का नाम श्री मुकन्द राय जी, माता का नाम जीवनी जी एवं पत्नि का नाम श्रीमती सुलखनी जी था। 1440 ईस्वी में इन्होंने अपनी देह को त्यागा था। ऐसा था संत शिरोमणि सेन जी का जीवन - संत सेन के दो पुत्र व एक पुत्री का उल्लेख मिलता है। सेन रामानंद जी के समावत सम्प्रदाय से दीक्षित होने से श्री राम सीता और हनुमान जी की उपासना करते और अपने भजनों में उनका गुणगान करते थे। सेन संत भगवान के महान कृपापात्र भक्त, परम संतोषी, उदार और विनयशील व्यक्तित्व के थे। संत शिरोमणि सेन जी के उपदेश एवं धार्मिक यात्राएं  - महापुरुषों में शिरोमणि सेन जी महाराज का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। समकालीन भगत सेन जी ने श्री रामानन्द जी से दीक्षा ग्रहण कर तीर्थ स्थानो की यात्राएं ज्ञान उर्पाजन के लिए किया। इन तीर्थ स्थानों की यात्राओ के समय वे भेदभाव से ऊपर उठकर कई स्थानों पर प्रवचन करते और भटकी हुई मानवजाती को सत्य की राह पर लाने का प्रयास करते रहे। संत सेन जी ने काशी भ्रमण के समय संत रविदास/रेदास के साथ भेंट की। काशी में ब्राह्राणो से शास्त्रार्थ में कर यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी मनुष्य जाति के आधार पर छोटा बड़ा नहीं होता क्योंकि भगवान ने सबको बराबर बनाया है। जातियां तो कर्म के अनुसार मनुष्यों की देन है। उन्होंने मराठी भाषा में 150 अभंगों की रचना की। उन्होनें जाति व धर्म से ऊपर उठकर कार्य किए और सच्ची मानवता का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं भी ग्रहस्थ जीवन का निर्वाह करते हुए धार्मिक कर्तव्यों का आजीवन पालन किया। सेन शिरोमणि सेवा, प्रेम, भक्ति व मधुर व्यवहार को संतों का प्रमुख लक्षण मानते थें। समाज में फैली कुप्रथाओं की आलोचना करते और उन्हें दोष पूर्ण बताकर समाज सुधार के लिए हर सम्भव प्रयास करते थे। उन्होंने सम्पूर्ण जाति को ब्रहम ज्योति का स्वरूप बताया तथा मानवता के प्रति सेवा भाव, दया, प्रेम और भक्ति की प्रेरणा तथा वह प्रेम मार्ग द्वारा ही ईश्वर को प्राप्त करना चाहते थे। धर्म व जाति के आधार पर किसी को छोटा बडा न मानकर सभी से समान रूप से प्रेम करना ही उनकी सबसे बडी साधना रही। अंतिम समय में सैन समाज की महान विभुति परम श्रद्धेय परम संत सच्ची मानवता के पुजारी संत शिरोमणि सेन जी महाराज का अंतिम समया काशी में ही व्यतीत किया। यही पर सेन जी ने अपने आश्रम की स्थापना की तथा यहीं भक्ति में लीन रहने लगे। इस प्रकार सेन सागर ग्रंथ के अनुसार सेन जी माघ मास की एकादशी विक्रमी संवत 1440 को मोक्ष को प्राप्त कर गए।
सेन जयंती पर आयोजन - आज सेन जयंती के अवसर नीमच जिले में आदर्श सेन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सेन वाटिका योजना क्रमांक 36 बी नीमच पर आयोजित किया गया है सेन जयंती की पूर्व संध्या पर सेन वाटिका पर भजन संध्या एवं महिला संगीत का आयोजन रखा गया है साथ ही जिले में सभी तहसीलों पर जगह-जगह सेन जयंती का आयोजन रखा गया है
           

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...

May 12, 2026 05:36 AM

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...

May 12, 2026 04:55 AM

दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी

May 12, 2026 03:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 12, 2026 03:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 12, 2026 03:03 AM

13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...

May 11, 2026 04:51 PM

बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...

May 11, 2026 03:43 PM

विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....

May 11, 2026 03:40 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...

May 11, 2026 03:05 PM

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 11, 2026 03:02 PM

विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...

May 11, 2026 01:44 PM

सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...

May 11, 2026 01:17 PM

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...

May 11, 2026 01:03 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

May 11, 2026 12:55 PM

जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...

May 11, 2026 12:53 PM

सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....

May 11, 2026 11:31 AM

नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...

May 11, 2026 11:14 AM

सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....

May 11, 2026 11:05 AM

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....

May 11, 2026 11:04 AM