FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...

  Updated : April 27, 2025 02:45 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  खेल

नीमच। रिजनल हॉकी टुर्नामेंट 22 से 26 अप्रैल तक ग्वालियर में आयोजित किया गया। स्पर्धा में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दम दिखाते हुए लगातार 10वीं बार फायनल पर कब्जा जमाया है। खास बात यह है कि नीमच में कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस करने वाली बालिकाओं ने लगातार टर्फ मैदान पर प्रेक्टिस करती हुई अन्य जिलों की टीमों को मुकाबलो में हराकर फायनल में गोल्ड मेडल जीता है। टीम के नीमच पहुंचने पर कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्यत तरूण बाहेती ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर टुर्नामेंट जीत कर नीमच लौटी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और जनप्रतिनिधियों से नीमच के हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की मांग रखी।
बता दें कि नीमच जिले में प्रतिभाओं की कमी है,जरूरत है, तो सिर्फ उन्हें निखारने की। चाहे वह फुटबॉल का खेल हो या क्रिकेट, या फिर तैराकी व बॉस्केट बॉल या फिर हॉकी। हर क्षेत्र में नीमच के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है और राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहुंचान बनाई है। इसके साथ ही नीमच की अंडर 17 बालिका हॉकी टीम पिछले 10 सालों से रिजनल टुर्नामेंट जीतने का कामयाब हो रही है, वो भी तब जब अन्य जिला या संभाग जैसा नीमच में हॉकी की प्रेक्टिस करने का टर्फ मैदान उपलब्ध नहीं है। 10वीं बार 22 से 26 अप्रैल तक ग्वालियर हॉकी का रिजनल टुर्नामेंट हुआ था और स्पर्धा में हिस्सा लेने आई हुई टीमें अपने जिलों में लगातार टर्फ मैदान पर प्रैक्टिस करती हैं और यह सभी मैच भी टर्फ मैदान पर खेले गए थे,जबकि नीमच की टीम ने कंकर भरे मैदान पर प्रेक्टिस करती है। बावजूद इसके नीमच अंडर 17 बालिका टीम के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और टुर्नामेंट के सभी मैच जीतने के साथ ही फायनल मैच में टर्फ मैदान पर प्रेक्टिस करने वाली मंदसौर की अंडर 17 बालिका टीम को हरा कर फायनल मैच में विजयश्री हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।
रिजनल टुर्नामेंट का फायनल जीतने के बाद रविवार को दोपहर नीमच की अंडर 17 बालिका हॉकी टीम नीमच पहुंची, तो कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती बालिकाओं के परिजनो सहित कई लोगों ने स्टेशन पहुंच कर विजेता बनकर लौटी अंडर 17 बालिका हॉकी टीम का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मीडिया से चर्चा में बालिकाओ ने अपने अनुभव साझा किए, तो जिला हॉकी संघ के सचिव बाबूराम क्षेत्री ने मीडिया को बताया कि यह नीमच की अंडर 17 बालिका हॉकी टीम और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि अल्प सुविधाओं के बीच टीम ने लगातार 10वीं बार रिजनल टुर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीत कर नीमच का रोशन किया है। श्री क्षेत्री ने बताया कि बालिकाओं को प्रशिक्षण जिला हॉकी संघ की कोच प्रियंका जोहरी और परवेज द्वारा दिया जा रहा है। कोच प्रियंका जोहरी खेलो इंडिया खेला की प्रतिभागी रह चुकी है।
बालिकाओं की उपलब्धि नीमच के जनप्रतिधियों को आईना दिखाना जैसा - कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने लगातार 10वीं बार नीमच की बालिकाओं को द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर कहा कि नीमच की बालिकाओं की टीम ने चक दे इंडिया जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने इस बात को साबित कर दिया है कि अल्प सुविधाओं में अच्छे परिणाम लाए जा सकते हैं और सुविधाएं मिलेगी, तो नीमच की बेटिया रिजनल ही नहीं स्टेट और नेशनल स्तर भी नीमच का नाम रोशन करेगी। श्री बाहेती ने कहा कि नीमच के लिए गर्व की बात है कि रिजनल टुर्नामेंट में फायलन जीतने पर नीमच की 8 बालिका का नेशनल टीम में चयन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि नीमच में हॉकी ग्राउंड के नाम स्वीमिंग पूल के सामने कन्या स्कूल का मैदान है, जो कंकर से पटा हुआ है, जिसमें प्रेक्टिस के दौरान कई बार बालिकाएं चोंटिल हो जाती है, बावजूद उसके उन्होंने कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बाद भी टर्फ मैदान पर प्रेक्टिस वाली बड़े जिलों की टीमों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर नीमच का नाम रोशन किया। श्री बाहेती ने कहा कि बालिकाओं की यह उपलब्धि नीमच के उन जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने जैसा है जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दिखावा करते हैं। लेकिन टर्फ मैदान जिसे सुविधा उपलब्ध नहीं कराते। श्री बाहेती ने कहा कि नीमच के विधायक दिलीपसिंह परिहार खिलाड़ियों का भला सोचते, तो नीमच में खेल मैदान खत्म नहीं होते और आज हॉकी खिलाड़ियों के टर्फ मैदान उपलब्ध होता, लेकिन नीमच के हॉकी खिलाड़ियों को कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए नीमच में टर्फ मैदान बनाना चाहिए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...

January 21, 2026 12:24 PM

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

January 21, 2026 12:23 PM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

January 21, 2026 12:22 PM

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित...

January 21, 2026 12:20 PM

पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

January 21, 2026 12:18 PM

मनसापूर्ण बालाजी मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर समाजसेवी अशोक अरोरा ने की मंदिर समिति से चर्चा, 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान...

January 21, 2026 11:50 AM

भाजपा को मिला नया नेतृत्व, पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई...

January 21, 2026 11:44 AM

उचेड गौशाला के विकास की ओर एक और कदम, नवीन घास गोदाम का भूमि पूजन संपन्न....

January 21, 2026 11:41 AM

प्लास्टिक मुक्त परिसर के संकल्प के साथ ईको क्लब का स्वच्छता अभियान..

January 21, 2026 11:28 AM

जाजू कन्या महाविद्यालय में वसन्तोत्सव - 2026 की जोरदार तैयारियां शुरू....

January 21, 2026 09:07 AM

रेलवे कॉलोनी में अवैध मजार पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन मुक्त....

January 21, 2026 08:59 AM

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम...

January 21, 2026 08:55 AM

एमडीएम व आंगनवाड़ी समूह संचालकों को न खाद्यान्न मिला, न राशि, गणतंत्र दिवस पर कैसे दें विशेष भोजन?..

January 21, 2026 06:48 AM

रतलाम ड्रग फैक्ट्री मामला, बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन अटैच....

January 21, 2026 02:48 AM

उद्योग संघ झांझरवाड़ा का गठन, सुनील सिंहल बने अध्यक्ष एवं सीए दिलीप मित्तल सचिव नियुक्त...

January 21, 2026 02:24 AM

नेताजी गए थे पेट दर्द दिखाने सोनोग्राफी रिपोर्ट में बता दिया प्रेग्नेंट मेडिकल साइंस भी रह गया हैरान....

January 21, 2026 02:12 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी में जारी है निरंतर सफलताएँ, विगत सात दिनों में विभिन्न जिलों से 29 नाबालिग सकुशल बरामद..

January 21, 2026 02:06 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 21, 2026 02:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 21, 2026 02:00 AM