अलग-अलग राज्यों से ऑनलाईन साइबर ठगी कर ठगी की राशि को नगद पाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठगी करने वाला मास्टर माइन्ड गिरफतार....
Updated : April 29, 2025 05:19 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

अपराध
चित्तौड़गढ़ :- अलग-अलग राज्यों से ऑनलाईन साइबर ठगी कर ठगी की राशी अपने बैंक खातों मे प्राप्त करने वालो व उस राशी को अपने अन्य सदस्यों को चैक, एटीएम के माध्यम से निकाल कर देने वालों व चैक, एटीएम से प्राप्त करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले मास्टर माइन्ड को साइबर थाना पुलिस ने गिरफतार किया है। एक माह पूर्व इसके आरोपी भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतू साइबर ठगी करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के तहत साइबर थाने पर धारा 66डी आई.टी एक्ट प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान किया गया। एएसपी महिला अपराध व अनुसंधान सेल मुकेश सांखला के सुपरविजन में डीएसपी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में थाना साइबर से हैड कानि. देउ शर्मा, ललिता, कानि. रामनिवास, धर्मपाल, महेन्द्र, अजित व संजय एवं साइबर सैल के हैड कानि. राजकुमार की टीम का गठन किया जाकर अनुसधान किया गया। अनुसंधान के दौराने संदिग्ध खाताधारक के बैंक अकाउन्ट स्टेटमेन्ट का अवलोकन किया गया तो अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, उतरप्रदेश, तमिलनाडु से साइबर ठगी की राशि संदिग्ध के खाते में आना पाई गई व नगद चैक व ए.टी.एम द्वारा राशि को निकाली गई जिस पर खाताधारक से गहनता से अनुसंधान किया जाकर मुख्य आरोपी के भाई चन्देरिया थानांतर्गत नायकों का मोहल्ला माताजी की पाण्डोली निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र भगवानलाल जटिया को गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइन्ड चन्देरिया थानांतर्गत नायकों का मोहल्ला माताजी की पाण्डोली निवासी 26 वर्षीय रमेश चन्द्र जटिया पुत्र भगवानलाल जटिया को गिरफ्तार कर अनुसंधान के दौरान पूछताछ की गई तो उसनें पुछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑन-लाईन साइबर फ्रॉड का काम करते है व राशी को अपने बैंक अकाउन्ट में जमा कराते है। साइबर फ्रॉड कर अपने बैंक अकाउन्ट से रूपये नगद प्राप्त कर लेते है व अन्य गिरोह के सदस्यों को चैक देकर उनके द्वारा रूपये प्राप्त कर लेते है। गिरफ्तारशुदा आरोपी रमेश चन्द्र जटिया का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर गहनता से अनुसंधान जारी है व गिरोह के अन्य सदस्य से अनुसंधान किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में साइबर थाने के हैड कानि. ललिता व कानि. रामनिवास, धर्मपाल व महेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर विकास नगर निवासी चौहान दंपति ने लिया देहदान करने का संकल्प...
April 29, 2025 07:49 PM

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 33, आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...
April 29, 2025 07:14 PM

बिजली कार्य में मृत कर्मचारी के परिवार को मिली सहायता सहकारिता मंत्री गौतम दक ने मृतक की पत्नी को सौंपा 6.50 लाख का चेक...
April 29, 2025 07:09 PM

आसक्ति के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है - साध्वी स्मितदर्शिता जी महाराज, धर्म सभा में उमड़े समाज जन...
April 29, 2025 05:52 PM

इनरव्हील डायमंड ने किया भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे की सौगात, महिला को दिया राशन...
April 29, 2025 05:47 PM

सामाजिक एकता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - दशरथ शर्मा, श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....
April 29, 2025 05:45 PM

जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें तराशा जाए - डिप्टी कलेक्टर आंजना, नीमच जिला ताइक्वांडो संघ का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न....
April 29, 2025 05:39 PM

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर, सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार...
April 29, 2025 05:32 PM

रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चलाने वाले पर 185 एम वी एक्ट के तहत कारवाई, 02 दिन में 59 वाहन जप्त….
April 29, 2025 05:28 PM

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त दो पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई...
April 29, 2025 05:26 PM

जिला प्रशासन की पारदर्शिता से मंडी के भूखंडों की नीलामी से मिलेगी कुल 60 करोड़ की राशि...
April 29, 2025 05:25 PM

खेलों से जीवन में बदलाव आता है - श्री चंद्रा, कलेक्टर श्री चंद्रा ने हॉकी (रिजनल लेवल) गोल्ड मेडल प्रतिभागी छात्रों से की चर्चा....
April 29, 2025 05:22 PM

अलग-अलग राज्यों से ऑनलाईन साइबर ठगी कर ठगी की राशि को नगद पाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठगी करने वाला मास्टर माइन्ड गिरफतार....
April 29, 2025 05:19 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 29, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 29, 2025 08:31 AM

भूमि सुपोषण अभियान के तहत प्रभात गांव कानका में मिटी पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन....
April 29, 2025 08:23 AM

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार....
April 29, 2025 12:23 AM

ग्राम जाट के सत्यनारायण राठौर की कंजार्डा घाट पर हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,परिवार में पसरा मातम...
April 29, 2025 12:20 AM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ विश्राम
April 28, 2025 08:10 PM
