FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार....

  Updated : April 28, 2025 06:53 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह गत दिवस नीमच शहर के कालानी नगर स्थित शिवानन्द गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं विवेकानंदजी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रदीप जी चौपड़ा, सेवा प्रमुख रिजनल (मध्यक्षेत्र) द्वारा व श्री घनश्याम जी पोरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, मध्यभारत पश्चिम प्रान्त शपथ अधिकारी भी प्रमुख रुप से मौजूद रहे। अध्यक्ष पद हेतु घनश्याम जी पोरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, मध्यभारत पश्चिम प्रान्त ने मनीष कालानी, सचिव गौरव गट्टानी, एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अभय नलवाया को परिषद के आदर्शों, उद्देश्यों और उनकी अन्तर्भूत मर्यादा को निभाने की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी एवं नवीन सदस्यों को विशिष्ट अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद बंशीलाल जी गुर्जर, ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद गरीब, अशिक्षित पीड़ित मानवता की सेवा करने में जुटा हुआ है। नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार की भावना विकसित हो, देश में भारतीय संस्कृति को संवर्धन प्रदान करने के उद्देश्य से परिवार संस्कार, गुरु वंदन, भारत को जानो आदि कार्यक्रम करती है। भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करके उन्हें देश की निर्धन, दिव्यांग एवं निरक्षर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। परिषद भगवान राम का अनुशरण करता है। आज हमें इस दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे लोगों मे संस्कार का भाव बने। आज बच्चे अपने माता- पिता से दूर होते जा रहे हैं, यह चिंता की बात है, इसका हल समाज को ही ढूढऩा होगा। इस दौरान नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भारत विकास परिषद के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाज में संस्कार और सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर आधारित समाज का निर्माण करना परिषद का लक्ष्य है। परिषद अपने पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के आधार पर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है। विकास परिषद की शाखाओ के माध्यम से नीमच क्षेत्र में अनेक महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस क्रम में मातृशक्ति के सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की स्थापना भी नीमच नगर में शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायक नीधि से आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने कहा की परिषद् हमेशा से सेवा एव संस्कार के क्षेत्र में कार्य करती रही है। भारत विकास परिषद् में महिला सहभागिता बढ़नी चाहिए और संकल्प प्रकल्पों में महिलाओं की भूमिका सक्रिय होनी चाहिए। उन्होंने एनिमिया उन्मूलन, अभिरुचि शिविर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला जागरूकता, संस्कार शिविर में प्रत्येक स्तर शाखा, प्रांत एवं क्षेत्र पर महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया  आयोजन में श्रीमती वन्दना जी खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, नीमच ने भी नवगठित टीम को बधाई देते हुए इस टीम द्वारा एक नया इतिहास रचने की कामना की। परिषद् के सचिव गौरव गट्टानी व  कोषाध्यक्ष अभय नलवाया ने कहा कि अध्यक्ष श्री मनीष कालानी के मार्गदर्शन में हर संभव कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात अध्यक्ष सहित पूरी टीम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयोजन में परिषद् के सदस्य व नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण अरौंदेकर एवं श्रीमति सुरभि सिंहल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम में पधारे समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हरिश चौधरी विधायक राजस्थान का भव्य स्वागत करेंगे...

June 02, 2026 04:40 PM

बाल कल्याण सर्वोपरि, म.प्र. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में ली समीक्षा बैठक, जेजे बोर्ड-सीडब्ल्यूसी के प्रकरणों का तत्परता से करें निराकरण, बच्चों के लीगल फ्री व स्वरोजगार प्रशिक्षण पर जोर, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिशु गृह व बाल आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश....

June 02, 2026 04:38 PM

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर्स का किया विमोचन, शिशु ग्रह एवं किलकारी का किया निरीक्षण....

June 02, 2026 04:36 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाले एवं प्राप्त कर्ता फरार 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

June 02, 2026 03:05 PM

कांग्रेस का शक्ति मंथन शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, नीमच में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जीतू पटवारी महेश चौधरी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र....

June 02, 2026 02:57 PM

मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण...

June 02, 2026 02:39 PM

नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम...

June 02, 2026 02:32 PM

नीमच में फल विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आम-तरबूज और घी के नमूने जांच के लिए भेजे...

June 02, 2026 02:31 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

June 02, 2026 02:28 PM

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही...

June 02, 2026 02:22 PM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनपद मल्हारगढ़ में की जनसुनवाई, 28 लोगों की सुनी समस्याएं...

June 02, 2026 02:18 PM

सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स और 101.720 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार..

June 02, 2026 01:53 PM

फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...

June 02, 2026 01:30 PM

श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने मनाया पूर्णिमा उत्सव...

June 02, 2026 01:28 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत, शहर में अपात्र हित ग्राहियों का पुनः सर्वे करवाए प्रशासन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

June 02, 2026 01:25 PM

राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...

June 02, 2026 01:23 PM

राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....

June 02, 2026 01:22 PM

मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्‍मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्‍त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....

June 02, 2026 01:20 PM

जनसुनवाई में दिव्‍यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने 112 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी...

June 02, 2026 01:19 PM