FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

  Updated : August 02, 2026 04:41 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  राजनीति

रतलाम /सैलाना :- विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रदेश की 16 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) को परम फाउंडेशन को हस्तांतरित करने की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को पत्र लिखा है। दिनांक 01.08.2026 को लिखे पत्र में विधायक डोडियार ने कहा कि कौशल विकास संचालनालय, जबलपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक DSD-GRD/II/1202072/2026 दिनांक 29.07.2026 के माध्यम से प्रदेश की 16 शासकीय आईटीआई संस्थाओं को परम फाउंडेशन को हस्तांतरित करने की कार्ययोजना मांगी गई है।
हजारों प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य खतरे में -विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि इस कार्यवाही से संबंधित आईटीआई में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों, पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों, मशीनरी, उपकरण, फर्नीचर तथा अन्य शासकीय संसाधनों के स्थानांतरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे हजारों प्रशिक्षणार्थियों की शिक्षा, परीक्षा, छात्रावास व्यवस्था, आवागमन, रोजगार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही शासकीय संस्थाओं की परिसंपत्तियों के हस्तांतरण से प्रशासनिक, वित्तीय एवं विधिक प्रश्न भी उत्पन्न होंगे।
सरकारी नियंत्रण में रखने की मांग -कमलेश्वर डोडियार ने जनहित और प्रशिक्षणार्थियों के हितों को देखते हुए 29.07.2026 के पत्र के आधार पर की जा रही समस्त कार्यवाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने अनुरोध किया कि किसी भी आईटीआई, प्रशिक्षणार्थी, अधिकारी-कर्मचारी अथवा शासकीय मशीनरी एवं संसाधनों का स्थानांतरण न करते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए शासकीय आईटीआई संस्थाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शिता के साथ शासन के नियंत्रण में बनाए रखा जाए।विधायक ने प्रमुख सचिव से मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...

August 02, 2026 05:02 PM

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी, मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार...

August 02, 2026 03:49 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 02, 2026 03:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 02, 2026 03:36 AM

मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध लगातार कडी कार्यवाही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर सीतामऊ पुलिस की विशेष कार्यवाही....

August 01, 2026 01:12 PM

82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

August 01, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...

August 01, 2026 01:06 PM

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...

August 01, 2026 01:02 PM

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....

August 01, 2026 01:01 PM