FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....

  Updated : August 01, 2026 01:01 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी श्री नेमिचन्द जादव ने 30 एवं 31 जुलाई को जिले के विभिन्न ग्रामों एवं मिशन गतिविधियों का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, आजीविका गतिविधियों तथा मिशन की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। भ्रमण के प्रथम दिवस 30 जुलाई को श्री जादव ने जिला एवं विकासखंड टीम के साथ लोक अधिकार केंद्र, विकासखंड नीमच का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में प्राप्त होने वाले प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण एवं समयबद्ध निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम कराड़िया महाराज का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों की दीदियों से संवाद किया। उन्होंने समूहों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समूह संचालन से जुड़े 13 सूत्रों का नियमित पालन करने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही नियमित समूह बैठकें आयोजित करने, अभिलेखों के संधारण तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
  इस अवसर पर समूहों को रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि एवं बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा सीआईएफ राशि के पुनर्भुगतान संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्होंने समूहों को ऋण प्राप्त करने से पूर्व माइक्रो क्रेडिट प्लान तैयार करने तथा उसी के आधार पर ऋण लेने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान समूहों के अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इसके पश्चात समूह सदस्यों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत ग्राम चिताखेड़ा में भी समूह सदस्यों से संवाद कर मिशन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा क्षेत्रीय स्टाफ को आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश दिए गए। भ्रमण के दूसरे दिवस 31 जुलाई को श्री जादव ने ग्राम सुवाखेड़ा में समूह सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात सीटीसी भरभड़िया का भ्रमण कर जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिशन के विभिन्न विषयों की लक्ष्य के विरुद्ध स्टाफवार एवं विकासखंडवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अगस्त माह के दौरान जिन विषयों में प्रगति अपेक्षाकृत कम या संतोषजनक नहीं है, उनमें सुधार लाने के लिए आवश्यक रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन के सभी लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

August 01, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...

August 01, 2026 01:06 PM

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...

August 01, 2026 01:02 PM

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....

August 01, 2026 01:01 PM

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....

August 01, 2026 12:58 PM

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में चार शिविर होंगे आयोजित...

August 01, 2026 12:52 PM

अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की, अवैध उत्खनन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई...

August 01, 2026 12:49 PM

मनोकामना महादेव मंदिर उद्यान में विद्यार्थियों द्वारा पौधोंरोपण कर लिया सुरक्षा कासंकल्प.....

August 01, 2026 09:37 AM

बर्नियास में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, बाड़े में खड़ी वेन्यू कार से 73.150 किग्रा डोडा चूरा जब्त..

August 01, 2026 07:20 AM

खेल मैदान बचाने सड़कों पर उतरे खिलाड़ी, क्रिकेट-फुटबॉल खेलकर किया अनोखा प्रदर्शन,मैदान बचाओ समिति का संदेश—खेल मैदान पर नहीं, वैकल्पिक भूमि पर बने सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, जनता, शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं का भविष्य बचाने की अपील...

August 01, 2026 05:24 AM

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार....

August 01, 2026 04:06 AM

डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...

August 01, 2026 04:03 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

August 01, 2026 03:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 01, 2026 03:15 AM

पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...

July 31, 2026 04:20 PM

विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....

July 31, 2026 04:17 PM

उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...

July 31, 2026 03:13 PM

नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

July 31, 2026 03:04 PM

नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..

July 31, 2026 02:46 PM