डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...
Updated : August 01, 2026 04:03 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभपुरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किये। आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डी.एसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में जिला विशेष टीम की सूचना पर थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना उ.नि.के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान डी.एस.टी टीम पर फायरिंग कर भागे अभियुक्त प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ को नाकाबंदी के दौरान रोकने पर पुनः पुलिस जाब्ता पर फायरिंग करने से पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जो घायल होकर सरकारी अस्पताल में जैर ईलाज है।
उक्त प्रभुसिंह थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूध मारपीट,हत्या का प्रयास ,डकैती, आर्म्स एक्ट ,हत्या व चोरी आदि के कई प्रकरण दर्ज है। एवं विश्वसनीय सूत्रो से पता चला कि उक्त शक्स प्रभुसिंह अजयराज सिंह गैंग का सदस्य है। जिसकी पिछले साल बजरी गैंगवार में हत्या कर दी थी। जिसमें हत्या के आरोपी ईश्वर सिंह व भैरू झोपडा गैंग के लोगो को कुछ दिन पहले प्रभुसिंह के द्वारा जान मारने की धमकी दी थी। व उनको जान से मारने की फिराक में था इस समय ईश्वर सिंह अजय राज सिंह हत्याकांड में पैरोल पर बाहर है। जिससे जिले में गैंगवार होने की संभावना है। इसके पास हथियार होने की भी डीएसटी टीम के पास पूर्व सूचना थी जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस, 2 फायर किये कारतूस खाली केस व एक मोटर साईकिल बरामद की गई। उक्त घटना पर प्रभुसिंह के विरूध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
डीएसटी टीम - एएसआई सुरज कुमार प्रभारी डीएसटी टीम, कानि वीरेन्द्र व देवेन्द्र रामावतार , सुनील , दुर्गेश ,हेमराज ,जोगेन्द्र ,साहिल व मुकेश
थाना शंभूपुरा - धर्मराज मीना थानाधिकारी थाना शंभूपुरा मय टीम एएसआई महावीर कुमार, मुकेश ,रामकिशन , महेन्द्र नैन।
और खबरे
डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...
August 01, 2026 04:03 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
August 01, 2026 03:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 01, 2026 03:15 AM
पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...
July 31, 2026 04:20 PM
विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....
July 31, 2026 04:17 PM
उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...
July 31, 2026 03:13 PM
नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
July 31, 2026 03:04 PM
नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..
July 31, 2026 02:46 PM
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित, जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश...
July 31, 2026 02:37 PM
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, बैठक लेकर मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति से अवगत हुए..
July 31, 2026 02:32 PM
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भीलवाड़ा की बैठक सम्पन्न....
July 31, 2026 02:30 PM
जिला पंचायत की साधारण सभा में गरजे तरुण बाहेती, जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा, किसानों से बीमा के नाम पर छल, अफसर जवाब दे, स्वास्थ्य से लेकर बिजली, फसल बीमा, जलेश्वर महादेव रोड,जीरन तालाब ठेका और CSR फंड तक एक के बाद एक मुद्दों पर प्रशासन को घेरा, कहा- राजनीतिक दबाव छोड़कर काम करें अधिकारी, नहीं तो होगा आंदोलन....
July 31, 2026 02:28 PM
आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (THR) प्रदाय हेतु स्व-सहायता समूहों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न....
July 31, 2026 01:16 PM
इंडियन आर्मी से सेवानिवृत हुए दिनेश चंद्र गायरी, नीमच में वाहन रैली कल...
July 31, 2026 01:01 PM
बमोरी के नौनिहालों के सिर पर मंडरा रही मौत, जर्जर हालत में आंगनबाड़ी भवन में बिठवाया जा रहा नौनिहालों को...
July 31, 2026 12:58 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, कंजार्डा पुलिस ने 705 किलो अवैध डोडाचूरा, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन किए जब्त...
July 31, 2026 11:12 AM
आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण.....
July 31, 2026 09:50 AM
औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...
July 31, 2026 09:49 AM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 29.722 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज का युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार....
July 31, 2026 09:38 AM