FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...

  Updated : July 31, 2026 09:49 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में औषधि विक्रय संस्थानों के विरुद्ध निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है। निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय अभिलेख, कोडीन युक्त कफ सिरप सहित अन्य अनुसूची ‘एच’ एवं ‘एच-1’ श्रेणी की दवाओं के संधारित रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मालखेड़ा, नीमच स्थित मैसर्स श्री श्याम केमिस्ट पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन, औषधियों के विक्रय अभिलेखों का नियमानुसार संधारण नहीं किया जाना तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, किंतु संचालक द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के तहत संस्थान का औषधि लाइसेंस छह दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकार मैसर्स श्री भैरवनाथ मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नीमच रोड, रघुनाथपुरा,सिंगोली में भी पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर संचालित पाए जाने, विक्रय अभिलेखों के नियमानुसार संधारण नहीं किए जाने सहित अन्य अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संस्थान संचालक को निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय-सीमा में जवाब अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। मेडिकल स्टोर पर दवाओं का क्रय-विक्रय अनिवार्य रूप से पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जाए तथा अनुसूची ‘एच’ एवं ‘एच-1’ श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख नियमानुसार संधारित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...

July 31, 2026 09:49 AM

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 29.722 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज का युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार....

July 31, 2026 09:38 AM

मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 2 हजार का इनामी आरोपी सहित दो गिरफ्तार, डकैती-चोरी की 12 वारदातों का खुलासा, 1.400 किलो चांदी के जेवर व 1.60 लाख नकद बरामद...

July 31, 2026 08:41 AM

आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....

July 31, 2026 07:13 AM

डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...

July 31, 2026 07:03 AM

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

July 31, 2026 06:56 AM

भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....

July 31, 2026 04:57 AM

दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन..

July 31, 2026 04:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 31, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 31, 2026 03:49 AM

राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बना नंदी (सांड), गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़कर श्रीनाथ गौशाला पहुंचाया...

July 30, 2026 05:27 PM

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM