FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

  Updated : July 30, 2026 03:56 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय, नीमच में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर "महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना का गायन नवप्रवेशित छात्रा सुमन मीणा ने प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक नागर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और ज्ञान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, श्रीबलराम एवं श्रीसुदामा द्वारा महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण पूनिया, अध्यक्ष श्री डी.एस. चोरड़िया, प्रबंध समिति सचिव श्री राजेश मानव, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्राचार्य श्री अख्तर अली शाह तथा कोषाध्यक्ष श्री सुमित जिंदाणी का तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री प्रवीण पूनिया एवं श्री अख्तर अली शाह का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्री प्रवीण पूनिया ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, लीगल एड क्लीनिक, विधिक साक्षरता अभियान एवं पैरालीगल वॉलेंटियर की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आयोजित शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की फिल्म ने वेस्ट ज़ोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व प्राचार्य श्री अख्तर अली शाह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मविकास का अवसर है। वहीं सचिव श्री राजेश मानव ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु ही व्यक्ति का सच्चा मार्गदर्शक होता है।
सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन चौहान ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं महर्षि सांदीपनि की शिक्षण परंपरा पर प्रकाश डाला, जबकि शुभम मेहता ने आचार्य चाणक्य के विचारों का उल्लेख करते हुए गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा काछवाल ने किया तथा आभार सुश्री कृतिका द्विवेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राजकुमार शाह, श्रीमती कीर्ति कौशिक, श्रीमती साक्षी शर्मा, ग्रंथपाल श्रीमती नमिता पाराशर, प्रवीण पाटीदार, घनश्याम भटनागर, संजय, अर्जुन सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..

July 30, 2026 01:12 PM

नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….

July 30, 2026 12:59 PM

घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....

July 30, 2026 12:52 PM

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 11:00 AM

आंगनवाड़ी बच्चों को डर खत्म करने और ड्रॉप आउट रोकने की पहल हेतु कराया गया शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान...

July 30, 2026 10:36 AM

भाटखेड़ी शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन....

July 30, 2026 09:53 AM

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिल्क प्लांट के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज....

July 30, 2026 09:41 AM

जाट चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर अम्बालाल को 1 साल के लिए भेजा इंदौर सेंट्रल जेल...

July 30, 2026 09:16 AM

मासूम बच्चों ने छोटे-छोटे कोमल हाथों से रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 08:27 AM

सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...

July 30, 2026 07:56 AM

जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...

July 30, 2026 07:51 AM