FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

  Updated : July 30, 2026 04:00 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  प्रशासनिक

भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहदाब हुसैन को विश्व की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (The Linnean Society of London) का फेलो (Fellow of the Linnean Society – FLS) निर्वाचित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल डॉ. हुसैन के उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है, बल्कि संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा तथा राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय है।
सन् 1788 में स्थापित लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन विश्व की सबसे पुरानी सक्रिय जैविक एवं प्राकृतिक इतिहास संस्था है। महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन और अल्फ्रेड रसेल वॉलेस जैसे वैज्ञानिक भी इस प्रतिष्ठित संस्था से जुड़े रहे हैं। FLS की उपाधि जैविक विज्ञान, प्राकृतिक इतिहास, जैव विविधता संरक्षण तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को प्रदान की जाती है।
लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन के फेलो (FLS) को अनेक विशिष्ट अधिकार एवं सुविधाएँ प्राप्त होती हैं। फेलो को वर्ष में तीन बार प्रकाशित होने वाली डिजिटल सदस्य पत्रिका "द लिनियन" प्राप्त होती है तथा सोसायटी की बैठकों में भाग लेने और महत्वपूर्ण विषयों, जैसे नए काउंसिल सदस्यों के निर्वाचन, में मतदान करने का अधिकार मिलता है। उन्हें केवल सदस्यों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लेने, विश्व के प्रतिष्ठित प्राकृतिक इतिहास पुस्तकालयों में से एक लिनियन सोसायटी पुस्तकालय एवं बर्लिंगटन हाउस स्थित अन्य विद्वत् संस्थाओं के पुस्तकालयों का उपयोग करने तथा ऑनलाइन सदस्य पोर्टल तक विशेष पहुँच प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त, सोसायटी के व्याख्यानों, भ्रमणों, सेवाओं एवं वैज्ञानिक शोध-पत्रिकाओं की सदस्यता पर विशेष रियायतें उपलब्ध होती हैं, साथ ही Evolutionary Journal of the Linnean Society में शोध-पत्र प्रकाशित करने पर कोई शल्क नहीं लिया जाएगा | डॉ हुसैन अपने नाम के बाद प्रतिष्ठित उपाधि "FLS" (Fellow of the Linnean Society) का प्रयोग करने के अधिकारी होते हैं, जो उनके अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

डॉ. हुसैन को उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए जेम्स चैडविक रिसर्च अवार्ड, कार्ल नागेली रिसर्च अवार्ड, बेस्ट रिसर्च अवार्ड, यंग साइंटिस्ट अवार्ड, यूनिवर्सल यंग साइंटिस्ट अवार्ड तथा यंग इनोवेटर अवार्ड (मलेशिया) सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना एवं कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार ने डॉ. शाहदाब हुसैन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. हुसैन की यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार की उत्कृष्ट परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा युवा शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. शाहदाब हुसैन ने अपनी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संगम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, कुलसचिव (रजिस्ट्रार), विश्वविद्यालय प्रबंधन, अपने सहकर्मी शिक्षकों तथा समस्त विश्वविद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए सतत सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..

July 30, 2026 01:12 PM

नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….

July 30, 2026 12:59 PM

घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....

July 30, 2026 12:52 PM

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 11:00 AM

आंगनवाड़ी बच्चों को डर खत्म करने और ड्रॉप आउट रोकने की पहल हेतु कराया गया शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान...

July 30, 2026 10:36 AM

भाटखेड़ी शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन....

July 30, 2026 09:53 AM

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिल्क प्लांट के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज....

July 30, 2026 09:41 AM

जाट चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर अम्बालाल को 1 साल के लिए भेजा इंदौर सेंट्रल जेल...

July 30, 2026 09:16 AM

मासूम बच्चों ने छोटे-छोटे कोमल हाथों से रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 08:27 AM

सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...

July 30, 2026 07:56 AM

जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...

July 30, 2026 07:51 AM