FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

  Updated : July 30, 2026 03:51 PM

लीलाधर अहिरवार जीरन

  धार्मिक

जीरन :- भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व सावन माह आज से प्रारंभ हो गया है। पूरे महीने शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष, जलाभिषेक और कांवड़ यात्राओं का उत्साह रहेगा। ऐसे में नीमच जिले से लगभक 28 किलोमीटर तथा जीरन से लकभक 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित प्रसिद्ध एवं लगभग 100 वर्ष पुराने जलेश्वर महादेव मंदिर में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लेकिन सावन की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों को एक बड़ा झटका लगा है। मंदिर तक पहुंचने वाला हरवार–पिपलिया जागीर मार्ग अधूरा और जर्जर होने से श्रद्धालुओं की आस्था की राह कठिन हो गई है।
करीब ₹6.64 करोड़ की लागत से बनने वाली 4.60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कई महीनों से ठप पड़ा है। सड़क की खुदाई के बाद काम बीच में ही रोक दिया गया, जिससे पूरा मार्ग गड्ढों, गिट्टी और धूल से भर गया है। अब सावन में श्रद्धालुओं को इसी बदहाल रास्ते से होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाना पड़ेगा।
प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है जलेश्वर महादेव - अरावली पर्वतमाला की मनोहारी वादियों के बीच स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पहाड़ियों से बहता प्राकृतिक झरना और हरियाली श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित करती है। सावन के महीने में नीमच, मंदसौर, जीरन तथा राजस्थान के प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं।
काम शुरू हुआ, फिर अचानक थम गई रफ्तार - ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ तो हुआ था, लेकिन कुछ दूरी तक खुदाई और प्रारंभिक निर्माण के बाद एजेंसी ने काम बंद कर दिया। कई महीनों से न मशीनें दिखाई दे रही हैं और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ है। अधूरी सड़क के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सावन में बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें - सावन के दौरान लगातार बारिश की संभावना रहती है। ऐसे में अधूरी सड़क पर कीचड़ और फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। दोपहिया वाहन चालकों, चारपहिया वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के इस महत्वपूर्ण महीने में कम से कम मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाना चाहिए।
मंदिर में तैयारियां पूरी, लेकिन रास्ता सबसे बड़ी चिंता* - जलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति ने सावन को लेकर पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी कर ली हैं। समिति का कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, लेकिन खराब सड़क पूरे आयोजन पर असर डाल सकती है।

ग्रामीणों का भी बढ़ा संकट - अधूरी सड़क का असर केवल श्रद्धालुओं पर ही नहीं, बल्कि हरवार, पिपलिया जागीर, लक्ष्मीपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों पर भी पड़ रहा है। पहले जहां जीरन पहुंचने के लिए 10 से 12 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था, वहीं अब लोगों को घसूंडी जागीर और चीताखेड़ा होकर 20 से 25 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..

July 30, 2026 01:12 PM

नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….

July 30, 2026 12:59 PM

घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....

July 30, 2026 12:52 PM

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 11:00 AM

आंगनवाड़ी बच्चों को डर खत्म करने और ड्रॉप आउट रोकने की पहल हेतु कराया गया शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान...

July 30, 2026 10:36 AM

भाटखेड़ी शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन....

July 30, 2026 09:53 AM

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिल्क प्लांट के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज....

July 30, 2026 09:41 AM

जाट चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर अम्बालाल को 1 साल के लिए भेजा इंदौर सेंट्रल जेल...

July 30, 2026 09:16 AM

मासूम बच्चों ने छोटे-छोटे कोमल हाथों से रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...

July 30, 2026 08:27 AM

सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...

July 30, 2026 07:56 AM

जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...

July 30, 2026 07:51 AM