मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...
Updated : July 30, 2026 04:18 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुलभ, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस श्री एस.एन. मिश्रा, आयोग के सदस्य श्री मुकेश शुक्ला तथा आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक पुनर्गठन एवं युक्तियुक्तकरण की कार्यप्रणाली, उद्देश्य तथा प्रस्तावों की प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक के अंत में अधिकारियों से जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक पुनर्गठन संबंधी सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि आयोग का उद्देश्य केवल नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन करना नहीं,बल्कि आमजन को सरल,त्वरित एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि तहसील, विकासखंड तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं, मुख्यालयों एवं पद संरचना का वैज्ञानिक आधार पर पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए भौगोलिक दूरी,आवागमन की सुविधा, जनसंख्या घनत्व, आदिवासी क्षेत्र, प्राकृतिक सीमाएं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि यदि किसी संस्था, समिति अथवा जनप्रतिनिधि से प्रशासनिक पुनर्गठन संबंधी कोई प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो कलेक्टर स्तर पर उसकी समुचित जांच कराई जाए, आयोग द्वारा निर्धारित प्रश्नावली के अनुरूप प्रस्ताव पूर्ण कराया जाए तथा परीक्षण उपरांत आयोग को प्रेषित किया जाए। आयोग के सदस्य श्री मुकेश शुक्ला ने बताया कि प्रशासनिक पुनर्गठन प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल एवं प्रश्नावली की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से आम नागरिक, सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधि अपने सुझाव सीधे आयोग तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला एवं अनुविभाग स्तर पर बैठकें, विभागीय समीक्षा तथा नियमित फॉलोअप की व्यवस्था भी की गई है, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहारिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित प्रशासनिक सुधारों एवं पुनर्गठन के सुझाव कलेक्टर के माध्यम से आयोग को भेजें। आयोग सभी प्राप्त सुझावों का गहन परीक्षण कर अंतिम अनुशंसाएं राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा। आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक युक्तियुक्तकरण से शासन की सेवाओं की पहुंच गांवों तक और अधिक सुलभ होगी। नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि नई प्रशासनिक व्यवस्था से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसुनवाई प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी तथा सेवा वितरण व्यवस्था में गति आएगी। बैठक में बताया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित प्रश्नावली वेब पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा दी गई है। कोई भी व्यक्ति, संस्था, समिति अथवा जनप्रतिनिधि यदि किसी प्रशासनिक इकाई के युक्तियुक्तकरण, विलोपन अथवा नवीन सृजन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकता है। आयोग स्तर पर सभी प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि नीमच जैसे भौगोलिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में प्रशासनिक पुनर्गठन से विकास कार्यों में गति आएगी, प्रशासनिक नियंत्रण और अधिक प्रभावी होगा तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी। आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों का परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, वनमण्डलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, अपर कलेक्टर एवं प्रशासनिक पुनर्गठन जिला नोडल अधिकारी श्री बी.एस. कलेश, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...
July 30, 2026 04:18 PM
अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...
July 30, 2026 04:16 PM
1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..
July 30, 2026 04:13 PM
सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
July 30, 2026 04:03 PM
वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...
July 30, 2026 04:00 PM
गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...
July 30, 2026 03:56 PM
सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...
July 30, 2026 03:51 PM
मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...
July 30, 2026 01:14 PM
पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..
July 30, 2026 01:12 PM
नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….
July 30, 2026 12:59 PM
घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....
July 30, 2026 12:52 PM
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
July 30, 2026 11:00 AM
आंगनवाड़ी बच्चों को डर खत्म करने और ड्रॉप आउट रोकने की पहल हेतु कराया गया शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान...
July 30, 2026 10:36 AM
भाटखेड़ी शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन....
July 30, 2026 09:53 AM
खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिल्क प्लांट के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज....
July 30, 2026 09:41 AM
जाट चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर अम्बालाल को 1 साल के लिए भेजा इंदौर सेंट्रल जेल...
July 30, 2026 09:16 AM
मासूम बच्चों ने छोटे-छोटे कोमल हाथों से रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
July 30, 2026 08:27 AM
सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...
July 30, 2026 07:56 AM
जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...
July 30, 2026 07:51 AM