स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
Updated : July 30, 2026 11:00 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- जिले के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी प्रधानमंत्री उत्कृष्टता स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नीमच में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसजी) द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर समस्या सुझाव ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ‘सोनू’ ने की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने महाविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे लगाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। वृक्ष हमें फल, औषधियां, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य, छाया, सुरक्षा, ठंडक तथा बहुमूल्य संसाधन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटते जलस्तर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने नगर समस्या सुझाव ग्रुप द्वारा लगातार किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। एनएसजी के संस्थापक विवेक खंडेलवाल ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रुप का लक्ष्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृक्षारोपण अभियान को समय की आवश्यकता बताया। वहीं विश्वदेव शर्मा ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह राणावत, मदन गुर्जर, दारासिंह यादव, महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकगण, मनोज दुआ, डॉ. स्वप्निल वधवा, डॉ. मीना हरित, रानी राणा, संजय श्रीवास्तव, सरोज गांधी, किरण तिवारी, दिनेश मानावत सहित नगर समस्या सुझाव ग्रुप के सदस्य एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. डॉ. एन.के. डबकरा ने किया तथा अंत में तृप्ति दुआ ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..
July 30, 2026 01:12 PM
नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….
July 30, 2026 12:59 PM
घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....
July 30, 2026 12:52 PM
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
July 30, 2026 11:00 AM
आंगनवाड़ी बच्चों को डर खत्म करने और ड्रॉप आउट रोकने की पहल हेतु कराया गया शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान...
July 30, 2026 10:36 AM
भाटखेड़ी शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन....
July 30, 2026 09:53 AM
खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी, बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिल्क प्लांट के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज....
July 30, 2026 09:41 AM
जाट चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर अम्बालाल को 1 साल के लिए भेजा इंदौर सेंट्रल जेल...
July 30, 2026 09:16 AM
मासूम बच्चों ने छोटे-छोटे कोमल हाथों से रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
July 30, 2026 08:27 AM
सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...
July 30, 2026 07:56 AM
जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...
July 30, 2026 07:51 AM
सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
July 30, 2026 06:59 AM
किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन किया जायेगा, स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय...
July 30, 2026 05:35 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 30, 2026 05:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 30, 2026 05:15 AM
श्री कमलानन्द गिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया स्मरण, चमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त, समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने करी चरण पादूका की पूजा , संतो का भी दिखा जमावाड़ा...
July 29, 2026 02:57 PM
गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...
July 29, 2026 02:33 PM
रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद, पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन...
July 29, 2026 02:29 PM
शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें, नवागत कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...
July 29, 2026 02:01 PM