सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
Updated : July 30, 2026 06:59 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।
पुलिस टीम - थाना चंदेरिया थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह,
विक्रम सिंह , कांस्टेबल शंकर लाल चालक, अर्जुन लाल
डी.एस.टी. टीम - एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्।
और खबरे
सिंगोली के ग्राम जाट में 10 लाख की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा...
July 30, 2026 07:56 AM
जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...
July 30, 2026 07:51 AM
सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
July 30, 2026 06:59 AM
किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन किया जायेगा, स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय...
July 30, 2026 05:35 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 30, 2026 05:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 30, 2026 05:15 AM
श्री कमलानन्द गिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया स्मरण, चमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त, समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने करी चरण पादूका की पूजा , संतो का भी दिखा जमावाड़ा...
July 29, 2026 02:57 PM
गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...
July 29, 2026 02:33 PM
रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद, पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन...
July 29, 2026 02:29 PM
शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें, नवागत कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...
July 29, 2026 02:01 PM
ई पी एफ ओ 95 की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई, 5 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में भाग लेंगे...
July 29, 2026 01:59 PM
ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित, 43 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
July 29, 2026 01:56 PM
जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का हुआ सम्मान,नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र...
July 29, 2026 01:54 PM
समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी - कलेक्टर श्री चंद्रा...
July 29, 2026 01:51 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडाचूरा व एस-क्रॉस कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
July 29, 2026 01:47 PM
गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित...
July 29, 2026 11:32 AM
कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस वन विभाग की कड़ी मशक्कत, ट्रैक्टर-पंखे से पानी तोड़कर पकड़ा गया मगरमच्छ...
July 29, 2026 08:52 AM
तस्करों को सप्लाई के लिए खेत की कच्ची टपरी में छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त...
July 29, 2026 07:24 AM
युवराज बाघ का खिवनी अभ्यारण से वन विहार तक का सफर...
July 29, 2026 05:23 AM