FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का हुआ सम्मान,नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र...

  Updated : July 29, 2026 01:54 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में बुधवार को सांदीपनि विद्यालय, मनासा में जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों का सम्मान, उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का अभिनंदन तथा नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करना था समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार तथा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू थे। कार्यक्रम में श्री अनूप व्यास, श्री निलेश पाटीदार एवं सांडिया के पूर्व सरपंच श्री बाबूलालजी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. जावरीय तथा सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एल. बसेर ने किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत शैक्षणिक सत्र में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सम्मानित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने अपने उद्बोधन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सभी प्राचार्यों तथा सांदीपनि विद्यालय, मनासा के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सांदीपनि विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कारिक अवधारणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु सांदीपनि के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर गुरु एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित प्राचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में और बेहतर परीक्षा परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना कर गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री घनश्याम शर्मा एवं श्री रोहित मांदले ने किया, जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. जावरीय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...

July 29, 2026 02:33 PM

रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद, पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन...

July 29, 2026 02:29 PM

शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें, नवागत कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...

July 29, 2026 02:01 PM

ई पी एफ ओ 95 की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई, 5 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में भाग लेंगे...

July 29, 2026 01:59 PM

ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित, 43 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...

July 29, 2026 01:56 PM

जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का हुआ सम्मान,नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र...

July 29, 2026 01:54 PM

समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी - कलेक्टर श्री चंद्रा...

July 29, 2026 01:51 PM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडाचूरा व एस-क्रॉस कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

July 29, 2026 01:47 PM

गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित...

July 29, 2026 11:32 AM

कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस वन विभाग की कड़ी मशक्कत, ट्रैक्टर-पंखे से पानी तोड़कर पकड़ा गया मगरमच्छ...

July 29, 2026 08:52 AM

तस्करों को सप्लाई के लिए खेत की कच्ची टपरी में छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त...

July 29, 2026 07:24 AM

युवराज बाघ का खिवनी अभ्यारण से वन विहार तक का सफर...

July 29, 2026 05:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 29, 2026 05:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 29, 2026 04:48 AM

मजदूरी मांगने वाले श्रमिक से मारपीट प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल जावद भेजे गए...

July 28, 2026 03:42 PM

खेत की फेंसिंग में दौड़े करंट से किसान की मौत, पास में गाय भी मृत मिली....

July 28, 2026 01:05 PM

नीमच मंडी में आज 29,014 बोरी की आवक, लहसुन, गेहूं, सोयाबीन समेत कई जिंसों के भाव में तेजी....

July 28, 2026 12:58 PM

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती, अधिकारियों से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या, बोले- लोड सेटिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं....

July 28, 2026 12:34 PM

जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश...

July 28, 2026 12:24 PM