गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...
Updated : July 29, 2026 02:33 PM
लीलाधर अहिरवार जीरन
आयोजन
जीरन :- शासकीय महाविद्यालय जीरन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत, भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व तथा गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शिखा सोनी ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायी रचनाओं का वाचन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमकांत तुगनावत ने मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, नीमच के जिलाध्यक्ष एवं निर्वाचित प्रांत कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पुनी का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि माता जीवन की प्रथम गुरु होती हैं तथा गुरु ही व्यक्ति के व्यक्तित्व, संस्कार और जीवन-दृष्टि का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार पुनी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे प्राचीन वेद, पुराण, शास्त्र और ग्रंथ वर्तमान भारत की संस्कृति, नीति और वैज्ञानिक चिंतन के सशक्त आधार हैं। उन्होंने एकलव्य की प्रेरणादायी कथा के माध्यम से गुरु के प्रति समर्पण और श्रद्धा का संदेश दिया तथा महर्षि सांदीपनि और भगवान श्रीकृष्ण के गुरु-शिष्य संबंध को भारतीय संस्कृति का सर्वोत्तम आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि श्री प्रतूपाल सिंह पँवार ने भी गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. दुष्यंत भदौरिया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।
और खबरे
गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...
July 29, 2026 02:33 PM
रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद, पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन...
July 29, 2026 02:29 PM
शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें, नवागत कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...
July 29, 2026 02:01 PM
ई पी एफ ओ 95 की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई, 5 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में भाग लेंगे...
July 29, 2026 01:59 PM
ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित, 43 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
July 29, 2026 01:56 PM
जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का हुआ सम्मान,नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र...
July 29, 2026 01:54 PM
समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी - कलेक्टर श्री चंद्रा...
July 29, 2026 01:51 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडाचूरा व एस-क्रॉस कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
July 29, 2026 01:47 PM
गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित...
July 29, 2026 11:32 AM
कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस वन विभाग की कड़ी मशक्कत, ट्रैक्टर-पंखे से पानी तोड़कर पकड़ा गया मगरमच्छ...
July 29, 2026 08:52 AM
तस्करों को सप्लाई के लिए खेत की कच्ची टपरी में छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त...
July 29, 2026 07:24 AM
युवराज बाघ का खिवनी अभ्यारण से वन विहार तक का सफर...
July 29, 2026 05:23 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 29, 2026 05:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 29, 2026 04:48 AM
मजदूरी मांगने वाले श्रमिक से मारपीट प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल जावद भेजे गए...
July 28, 2026 03:42 PM
खेत की फेंसिंग में दौड़े करंट से किसान की मौत, पास में गाय भी मृत मिली....
July 28, 2026 01:05 PM
नीमच मंडी में आज 29,014 बोरी की आवक, लहसुन, गेहूं, सोयाबीन समेत कई जिंसों के भाव में तेजी....
July 28, 2026 12:58 PM
अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती, अधिकारियों से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या, बोले- लोड सेटिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं....
July 28, 2026 12:34 PM
जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश...
July 28, 2026 12:24 PM