FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन किया जायेगा, स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय...

  Updated : July 30, 2026 05:35 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों के साथ चर्चा के लिये गठित मंत्री समूह की किसान प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 25 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, जो नर्मदापुरम, सीहोर एवं हरदा जैसे जिलों में लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ आता है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किसान 30 जुलाई के स्थान पर 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसी प्रकार उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त की जा रही है। कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव किसानों के हित में कार्य करती आई है। अन्नदाता प्रदेश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि का आधार हैं और उनके परिश्रम से उत्पादित उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश को 4.52 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत राज्य के कुल उत्पादन का अधिकतम 25 प्रतिशत उपार्जन किए जाने का प्रावधान है। भारत सरकार के इसी नियम के अंतर्गत निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों से उनकी उपज का 25 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जित किया जाएगा। उन्होने किसान भाइयों-बहनों को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव किसानों के हित में खड़ी है जहाँ तक खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था से संबंधित शिकायतों और व्यावहारिक समस्याओं का प्रश्न है, यह व्यवस्था राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण सुधार है और आने वाले समय में इससे किसानों को काफी सुविधा एवं लाभ मिलेगा।

ई-टोकन व्यवस्था में सुधार के लिये समिति गठित होगी चूँकि यह एक नई व्यवस्था है, इसलिए प्रारंभिक स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त , की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति ई-टोकन व्यवस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का परीक्षण कर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएँ प्रस्तुत करेगी। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर आवश्यक सुधार तत्काल किए जाएंगे। सुझाव प्राप्त होकर सुधार होने तक e-token से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जीरन वन क्षेत्र में जंगली सियार का आतंक, 4 ग्रामीणों को काटा, जिला चिकित्सालय में चला इलाज, सियार महिला पर ही कर रहा अटेक,वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा...

July 30, 2026 07:51 AM

सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

July 30, 2026 06:59 AM

किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन किया जायेगा, स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय...

July 30, 2026 05:35 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 30, 2026 05:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 30, 2026 05:15 AM

श्री कमलानन्द गिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया स्मरण, चमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त, समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने करी चरण पादूका की पूजा , संतो का भी दिखा जमावा‌ड़ा...

July 29, 2026 02:57 PM

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर - विनोद कुमार पुनी, शासकीय महाविद्यालय जीरन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व...

July 29, 2026 02:33 PM

रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद, पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन...

July 29, 2026 02:29 PM

शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें, नवागत कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...

July 29, 2026 02:01 PM

ई पी एफ ओ 95 की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित हुई, 5 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में भाग लेंगे...

July 29, 2026 01:59 PM

ग्राम सांगाखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित, 43 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...

July 29, 2026 01:56 PM

जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का हुआ सम्मान,नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र...

July 29, 2026 01:54 PM

समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी - कलेक्टर श्री चंद्रा...

July 29, 2026 01:51 PM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडाचूरा व एस-क्रॉस कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

July 29, 2026 01:47 PM

गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित...

July 29, 2026 11:32 AM

कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस वन विभाग की कड़ी मशक्कत, ट्रैक्टर-पंखे से पानी तोड़कर पकड़ा गया मगरमच्छ...

July 29, 2026 08:52 AM

तस्करों को सप्लाई के लिए खेत की कच्ची टपरी में छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त...

July 29, 2026 07:24 AM

युवराज बाघ का खिवनी अभ्यारण से वन विहार तक का सफर...

July 29, 2026 05:23 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 29, 2026 05:17 AM