FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...

  Updated : July 31, 2026 07:03 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  कृषि

निम्बाहेड़ा :- खरीफ सीजन में यूरिया खाद की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि निर्धारित मूल्य 266 रुपये प्रति कट्टा होने के बावजूद कई स्थानों पर उन्हें यूरिया के साथ नैनो यूरिया एवं सल्फर भी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे एक कट्टे की कुल लागत करीब 300 से 400 रुपये तक पहुंच रही है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वे जब केवल यूरिया खरीदने के लिए खाद विक्रेताओं के पास पहुंचते हैं तो कई जगह नैनो यूरिया और सल्फर लेने की शर्त रखी जाती है। किसानों का आरोप है कि अतिरिक्त उत्पाद नहीं लेने पर उन्हें यूरिया देने से मना कर दिया जाता है या स्टॉक नहीं होने की बात कह दी जाती है।
आधार से ओटीपी लेने के बाद भी नहीं दिया यूरिया, वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद - इस बीच निम्बाहेड़ा नगर के एक खाद विक्रेता (डीलर) को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब चार युवक दिखाई दे रहे हैं, जो आरोप लगाते हुए दावा कर रहे हैं कि डीलर ने उनके आधार कार्ड से जुड़े ओटीपी प्राप्त किए, लेकिन बाद में उन्हें यूरिया के कट्टे उपलब्ध नहीं कराए। वीडियो में युवक अपने मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने का ओर स्क्रीनशॉट होने का दावा कर रहे हैं कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली।
हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
किसानों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने का आरोप - किसानों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि विभागीय निगरानी के अभाव में कुछ खाद विक्रेता मनमानी कर रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले ही लगातार बढ़ रही है, ऐसे में अतिरिक्त उत्पाद खरीदने की मजबूरी उनकी आर्थिक स्थिति पर और भारी पड़ रही है।
कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - लगातार सामने आ रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने से कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग - किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही किसानों को निर्धारित मूल्य 266 रुपये प्रति कट्टा पर बिना किसी अतिरिक्त शर्त के यूरिया उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....

July 31, 2026 07:13 AM

डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...

July 31, 2026 07:03 AM

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

July 31, 2026 06:56 AM

भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....

July 31, 2026 04:57 AM

दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन..

July 31, 2026 04:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 31, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 31, 2026 03:49 AM

राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बना नंदी (सांड), गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़कर श्रीनाथ गौशाला पहुंचाया...

July 30, 2026 05:27 PM

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..

July 30, 2026 01:12 PM

नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….

July 30, 2026 12:59 PM

घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....

July 30, 2026 12:52 PM