FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....

  Updated : July 31, 2026 04:57 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास अनुज्ञा प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब भवन निर्माण अनुज्ञा प्रकरणों में विभिन्न विभागों से अनावश्यक रूप से मांगे जाने वाले अनेक अनापत्ति प्रमाण-पत्रों की बाध्यता समाप्त अथवा तर्कसंगत कर दी गई है। इस निर्णय से नागरिकों, निवेशकों, डेवलपर्स एवं निर्माण एजेंसियों को प्रक्रियागत विलंब से राहत मिलेगी तथा प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और मजबूती मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत भवन अनुज्ञा की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। आवेदन, नक्शे एवं अन्य दस्तावेजों की केवल डिजिटल प्रतियां ही स्वीकार की जाएंगी तथा किसी भी स्थिति में हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। भूमि स्वामी द्वारा स्वयं आवेदन करने पर ऑनलाइन शपथ-पत्र लिया जाएगा, जबकि अधिकृत कंसल्टेंट के माध्यम से आवेदन किए जाने पर भूमि स्वामी द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र अपलोड करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) तथा विरासत (Heritage) क्षेत्रों से संबंधित अनापत्तियों की आवश्यकता अब केवल उन्हीं मामलों में होगी, जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली में जीआईएस आधारित सत्यापन के माध्यम से संबंधित भूखंड प्रभावित अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित पाया जाएगा। अन्य सभी मामलों में इन अनापत्तियों की आवश्यकता नहीं होगी। सहकारिता विभाग एवं गृह निर्माण सहकारी समितियों, विद्युत तथा नजूल विभाग से मांगी जाने वाली कई प्रकार की अनापत्तियों की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। इससे भवन अनुज्ञा प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और नागरिक हितैषी बनेगी रक्षा प्रतिष्ठानों, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा विकास प्राधिकरणों से संबंधित मामलों में अब आवेदकों को स्वयं एनओसी प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। आवश्यकता होने पर सक्षम प्राधिकारी आवेदन प्राप्त होने के सात दिवस के भीतर संबंधित विभाग को प्रकरण भेजेगा तथा विभाग को 21 दिवस के भीतर अपनी अनापत्ति अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में प्रकरण पर आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। निर्देशों में पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी प्रावधानों को भी तर्कसंगत बनाया गया है। निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक के भवनों एवं परियोजनाओं में ही पर्यावरणीय अनापत्ति आवश्यक होगी। इसी प्रकार वृक्ष कटाई की अनुमति भी केवल उन्हीं मामलों में आवश्यक होगी, जहां वास्तविक रूप से वृक्षों की कटाई प्रस्तावित हो। अग्निशमन अनापत्ति के संबंध में भी राष्ट्रीय भवन संहिता के प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नई व्यवस्था से भवन निर्माण अनुज्ञा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं उत्तरदायी बनेगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों, निर्माण गतिविधियों और निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन को गति मिलेगी तथा नागरिकों को त्वरित एवं सहज सेवाएं प्राप्त होंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....

July 31, 2026 07:13 AM

डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...

July 31, 2026 07:03 AM

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

July 31, 2026 06:56 AM

भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....

July 31, 2026 04:57 AM

दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन..

July 31, 2026 04:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 31, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 31, 2026 03:49 AM

राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बना नंदी (सांड), गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़कर श्रीनाथ गौशाला पहुंचाया...

July 30, 2026 05:27 PM

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प..

July 30, 2026 01:12 PM

नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नीमच पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 03 अलग अलग अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को कठोर दण्ड….

July 30, 2026 12:59 PM

घर में 3.5 किलो अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना....

July 30, 2026 12:52 PM