FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 2 हजार का इनामी आरोपी सहित दो गिरफ्तार, डकैती-चोरी की 12 वारदातों का खुलासा, 1.400 किलो चांदी के जेवर व 1.60 लाख नकद बरामद...

  Updated : July 31, 2026 08:41 AM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  अपराध

मनासा :- नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 से फरार चल रहे 2 हजार के इनामी शातिर आरोपी सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹1 लाख 60 हजार नकद बरामद किए हैं। मामले में गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 के बीच मनासा थाना क्षेत्र में हुई डकैती, नकबजनी एवं चोरी की 12 वारदातों में शामिल फरार एवं ₹2 हजार के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25), निवासी हाड़ीपिपल्या को तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही से 1.400 किलो चांदी के आभूषण और ₹1.60 लाख नकद बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान दो मामलों में संलिप्त उसके साथी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा (26), निवासी हाड़ीपिपल्या को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2024 से 2026 के दौरान मनासा थाना क्षेत्र में डकैती, नकबजनी और चोरी की 12 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन मामलों में पुलिस ने कुल 12 अपराधों का खुलासा किया है। मामले में शिवम पिता रवि बांछड़ा, राजू उर्फ राजदीप पिता सुरेश बांछड़ा, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पिता शंभूलाल बांछड़ा तथा अनुज पिता पप्पूलाल बांछड़ा, सभी निवासी हाड़ीपिपल्या, अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं मनासा थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...

July 31, 2026 09:49 AM

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 29.722 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज का युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार....

July 31, 2026 09:38 AM

मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 2 हजार का इनामी आरोपी सहित दो गिरफ्तार, डकैती-चोरी की 12 वारदातों का खुलासा, 1.400 किलो चांदी के जेवर व 1.60 लाख नकद बरामद...

July 31, 2026 08:41 AM

आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....

July 31, 2026 07:13 AM

डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...

July 31, 2026 07:03 AM

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

July 31, 2026 06:56 AM

भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....

July 31, 2026 04:57 AM

दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन..

July 31, 2026 04:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 31, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 31, 2026 03:49 AM

राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बना नंदी (सांड), गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़कर श्रीनाथ गौशाला पहुंचाया...

July 30, 2026 05:27 PM

मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को केंद्र में रखकर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन-अध्यक्ष श्री एस एन मिश्रा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन भी दे सकेंगे सुझाव...

July 30, 2026 04:18 PM

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार...

July 30, 2026 04:16 PM

1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियान..

July 30, 2026 04:13 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 30, 2026 04:03 PM

वैज्ञानिक जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि ,डॉ. शाहदाब हुसैन लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन (FLS) के फेलो निर्वाचित...

July 30, 2026 04:00 PM

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में 'महर्षि सांदीपनि पर्व एवं दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन...

July 30, 2026 03:56 PM

सावन में शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी, जलेश्वर महादेव मार्ग का निर्माण ठप, करोड़ों की सड़क अधूरी...

July 30, 2026 03:51 PM

मांगरोप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 119 ग्रामीण लाभान्वित...

July 30, 2026 01:14 PM