आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (THR) प्रदाय हेतु स्व-सहायता समूहों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न....
Updated : July 31, 2026 01:16 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
आयोजन
चीताखेड़ा :- मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के संदर्भित निर्देशों के परिपालन में शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच के सभा कक्ष में सांझा चूल्हा अंतर्गत टेक होम राशन प्रदाय कर रहे स्व-सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों हेतु एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला व बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मालवत उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण द्वारा किया गया तथा तकनीकी प्रशिक्षण परियोजना की समस्त क्षेत्र पर्यवेक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधियों को शासन द्वारा जारी समस्त परिशिष्टों (01 से 06) के व्यावहारिक संधारण और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों के लिए 725 ग्राम प्रति पैकेट तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए 850 ग्राम प्रति पैकेट के मान से माह में दो किश्तों (1 से 3 एवं 16 से 18 तारीख) में पूरक पोषण आहार वितरण के निर्देश दिए गए। समूहों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उठाव, सुरक्षित भंडारण, FSSAI गुणवत्ता मानकों तथा पैकेजिंग पर स्व-सहायता समूह का नाम, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और वैधानिक संदेश वाले स्टिकर लगाने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यशाला में समूह सदस्यों को मास्क, ग्लव्स, एप्रन एवं हेड कैप पहनाकर पूर्ण स्वच्छता के साथ राशन निर्माण एवं पैकेजिंग का सजीव प्रदर्शन व अभ्यास कराया गया। सत्र में पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 'पोषण ट्रैकर' ऐप पर फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से हितग्राहीवार ऑनलाइन सत्यापन तथा समूहों द्वारा परिशिष्ट-05 अनुसार द्विपक्षीय पावती पत्रक प्राप्त करने के कड़े निर्देश दिए गए। गुणवत्ता नियंत्रण हेतु प्रतिमाह रैंडम आधार पर सीलबंद सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। घटिया या अमानक राशन पाए जाने पर भुगतान रोकने, अनुबंध निरस्त करने तथा खाद्यान्न के विचलन या अवैध विक्रय की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के कड़े कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। अंत में उपस्थित समस्त स्व-सहायता समूहों को ₹200/- के नॉन-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र (परिशिष्ट-06) निष्पादित कर परियोजना कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नीमच ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज बच्चों एवं माताओं को स्वच्छ, सुपोषित एवं गुणवत्तायुक्त टेक होम राशन का निर्बाध प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।
और खबरे
नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
July 31, 2026 03:04 PM
नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..
July 31, 2026 02:46 PM
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित, जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश...
July 31, 2026 02:37 PM
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, बैठक लेकर मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति से अवगत हुए..
July 31, 2026 02:32 PM
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भीलवाड़ा की बैठक सम्पन्न....
July 31, 2026 02:30 PM
जिला पंचायत की साधारण सभा में गरजे तरुण बाहेती, जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा, किसानों से बीमा के नाम पर छल, अफसर जवाब दे, स्वास्थ्य से लेकर बिजली, फसल बीमा, जलेश्वर महादेव रोड,जीरन तालाब ठेका और CSR फंड तक एक के बाद एक मुद्दों पर प्रशासन को घेरा, कहा- राजनीतिक दबाव छोड़कर काम करें अधिकारी, नहीं तो होगा आंदोलन....
July 31, 2026 02:28 PM
आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (THR) प्रदाय हेतु स्व-सहायता समूहों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न....
July 31, 2026 01:16 PM
इंडियन आर्मी से सेवानिवृत हुए दिनेश चंद्र गायरी, नीमच में वाहन रैली कल...
July 31, 2026 01:01 PM
बमोरी के नौनिहालों के सिर पर मंडरा रही मौत, जर्जर हालत में आंगनबाड़ी भवन में बिठवाया जा रहा नौनिहालों को...
July 31, 2026 12:58 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, कंजार्डा पुलिस ने 705 किलो अवैध डोडाचूरा, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन किए जब्त...
July 31, 2026 11:12 AM
आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण.....
July 31, 2026 09:50 AM
औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...
July 31, 2026 09:49 AM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 29.722 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज का युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार....
July 31, 2026 09:38 AM
मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 2 हजार का इनामी आरोपी सहित दो गिरफ्तार, डकैती-चोरी की 12 वारदातों का खुलासा, 1.400 किलो चांदी के जेवर व 1.60 लाख नकद बरामद...
July 31, 2026 08:41 AM
आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....
July 31, 2026 07:13 AM
डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...
July 31, 2026 07:03 AM
जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...
July 31, 2026 06:56 AM
भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान, अनावश्यक एनओसी की बाध्यता समाप्त, ऑनलाइन व समयबद्ध मंजूरी से नागरिकों और निवेशकों को बड़ी राहत....
July 31, 2026 04:57 AM
दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन..
July 31, 2026 04:38 AM