FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार....

  Updated : August 01, 2026 04:06 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट एवं वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 30 जुलाई 2026 को थाना इंचार्ज बड़ीसादड़ी उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता सर्कल गश्त एवं नाकाबंदी पर थे। इस दौरान सरथला तिराहे पर निकुंभ की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक कार को सरथला गांव की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन आगे लगाकर कार को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोगाराम पुत्र हीराराम कलवानिया,जाति जाट उम्र 32 साल निवासी खार की बेरी, आडेल थाना सदर बाड़मेर, आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हीराराम पुत्र सताराम जाणी, जाति जाट उम्र 29 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुम्माराम पुत्र रूपाराम भांबु, जाति जाट उम्र 32 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में बने गुप्त खाने (स्कीम) से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
अपराधिक रिकॉर्ड - 01. कुम्भाराम अभियुक्त कुम्भाराम पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज हैं। वह पुलिस थाना नागाणा के प्रकरण संख्या 182/2025 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट तथा पुलिस थाना पचपदरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जिला कारागृह बाड़मेर से 27 जून 2026 को पैरोल पर छूटने के बाद से फरार चल रहा था। 02. हीराराम: अभियुक्त हीराराम के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के कुल चार प्रकरण दर्ज हैं। वह पुलिस थाना रतनगढ़, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के प्रकरण संख्या 01/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में जिला कारागृह नीमच से पैरोल पर रिहा होने के बाद से फरार था। 03. जोगाराम: अभियुक्त जोगाराम के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तीन प्रकरण एवं वाहन चोरी का एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम - उपनिरीक्षक बाबूलाल, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल
राकेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रेमाराम, श्रवण,
बाबूलाल, रामुराम।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार....

August 01, 2026 04:06 AM

डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...

August 01, 2026 04:03 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

August 01, 2026 03:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 01, 2026 03:15 AM

पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...

July 31, 2026 04:20 PM

विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....

July 31, 2026 04:17 PM

उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...

July 31, 2026 03:13 PM

नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

July 31, 2026 03:04 PM

नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..

July 31, 2026 02:46 PM

शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित, जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश...

July 31, 2026 02:37 PM

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, बैठक लेकर मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति से अवगत हुए..

July 31, 2026 02:32 PM

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भीलवाड़ा की बैठक सम्पन्न....

July 31, 2026 02:30 PM

जिला पंचायत की साधारण सभा में गरजे तरुण बाहेती, जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा, किसानों से बीमा के नाम पर छल, अफसर जवाब दे, स्वास्थ्य से लेकर बिजली, फसल बीमा, जलेश्वर महादेव रोड,जीरन तालाब ठेका और CSR फंड तक एक के बाद एक मुद्दों पर प्रशासन को घेरा, कहा- राजनीतिक दबाव छोड़कर काम करें अधिकारी, नहीं तो होगा आंदोलन....

July 31, 2026 02:28 PM

आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (THR) प्रदाय हेतु स्व-सहायता समूहों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न....

July 31, 2026 01:16 PM

इंडियन आर्मी से सेवानिवृत हुए दिनेश चंद्र गायरी, नीमच में वाहन रैली कल...

July 31, 2026 01:01 PM

बमोरी के नौनिहालों के सिर पर मंडरा रही मौत, जर्जर हालत में आंगनबाड़ी भवन में बिठवाया जा रहा नौनिहालों को...

July 31, 2026 12:58 PM

नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, कंजार्डा पुलिस ने 705 किलो अवैध डोडाचूरा, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन किए जब्त...

July 31, 2026 11:12 AM

आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण.....

July 31, 2026 09:50 AM

औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...

July 31, 2026 09:49 AM