पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...
Updated : July 31, 2026 04:20 PM
लीलाधर अहिरवार जीरन
सामाजिक
जीरन :- नगर में वृद्धावस्था पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों को पिछले करीब पांच माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के माध्यम से अपने दैनिक खर्च एवं जीवन-यापन की जरूरतें पूरी करने वाले बुजुर्गों ने शुक्रवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी कपिल सिंह राजावत के नाम आवेदन सौंपकर लंबित पेंशन का भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की।
बुजुर्गों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन उनके लिए आर्थिक सहायता का प्रमुख साधन है। कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनके पास न तो नियमित आय का कोई साधन है और न ही वे शारीरिक रूप से मेहनत-मजदूरी करने में सक्षम हैं। ऐसे में पिछले पांच माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है।
आवेदन में बुजुर्गों ने शासन की वृद्धावस्था पेंशन योजना का नियमित लाभ दिलाने तथा पिछले पांच माह की लंबित पेंशन राशि का भुगतान जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने नगर परिषद से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर पेंशन की समस्या का निराकरण करवाने का आग्रह किया।
पेंशन के लिए आवेदन देने वालों में हरिराम अहिरवार, कमलाबाई, रतनलाल, जगदीश, गोपाल, हरिसिंह, नंदकिशोर, मदनलाल, बोना भील, बंसी अहिरवार, पूरीबाई, गीताबाई, मांगीबाई, मोहनलाल सहित अन्य बुजुर्ग शामिल रहे।
बुजुर्गों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका एवं संबंधित विभाग द्वारा उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर लंबित पेंशन राशि जारी की जाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।
और खबरे
विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....
July 31, 2026 04:17 PM
उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...
July 31, 2026 03:13 PM
नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
July 31, 2026 03:04 PM
नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..
July 31, 2026 02:46 PM
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित, जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश...
July 31, 2026 02:37 PM
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, बैठक लेकर मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति से अवगत हुए..
July 31, 2026 02:32 PM
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भीलवाड़ा की बैठक सम्पन्न....
July 31, 2026 02:30 PM
जिला पंचायत की साधारण सभा में गरजे तरुण बाहेती, जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा, किसानों से बीमा के नाम पर छल, अफसर जवाब दे, स्वास्थ्य से लेकर बिजली, फसल बीमा, जलेश्वर महादेव रोड,जीरन तालाब ठेका और CSR फंड तक एक के बाद एक मुद्दों पर प्रशासन को घेरा, कहा- राजनीतिक दबाव छोड़कर काम करें अधिकारी, नहीं तो होगा आंदोलन....
July 31, 2026 02:28 PM
आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (THR) प्रदाय हेतु स्व-सहायता समूहों का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न....
July 31, 2026 01:16 PM
इंडियन आर्मी से सेवानिवृत हुए दिनेश चंद्र गायरी, नीमच में वाहन रैली कल...
July 31, 2026 01:01 PM
बमोरी के नौनिहालों के सिर पर मंडरा रही मौत, जर्जर हालत में आंगनबाड़ी भवन में बिठवाया जा रहा नौनिहालों को...
July 31, 2026 12:58 PM
नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, कंजार्डा पुलिस ने 705 किलो अवैध डोडाचूरा, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन किए जब्त...
July 31, 2026 11:12 AM
आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण.....
July 31, 2026 09:50 AM
औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया गया निलंबित...
July 31, 2026 09:49 AM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 29.722 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज का युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार....
July 31, 2026 09:38 AM
मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 2 हजार का इनामी आरोपी सहित दो गिरफ्तार, डकैती-चोरी की 12 वारदातों का खुलासा, 1.400 किलो चांदी के जेवर व 1.60 लाख नकद बरामद...
July 31, 2026 08:41 AM
आगूचा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का भव्य समापन हुआ....
July 31, 2026 07:13 AM
डीलर की मौज, किसान परेशान, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, 266 रुपये के कट्टे के साथ जबरन नैनो यूरिया व सल्फर देने का आरोप, किसानों का दावा– एक कट्टे की लागत पहुंच रही 300 से 400 रुपये तक...
July 31, 2026 07:03 AM
जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...
July 31, 2026 06:56 AM