FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की, अवैध उत्खनन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई...

  Updated : August 01, 2026 12:49 PM

DESK NEWS

  अपराध

नीमच :- जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खननकर्ता पर कुल 1 लाख 62 हजार 64 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। सभी प्रकरण जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर निराकृत किए गए हैं जिला खनिज अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार 30 जुलाई 2026 को भोलियावास, तहसील नीमच में जांच के दौरान डम्पर क्रमांक RJ09GB1128 में खनिज निर्धारित रॉयल्टी पास में अंकित मात्रा से अधिक पाया गया। इस प्रकरण में वाहन मालिक बद्रीलाल पिता नानुराम नायक, निवासी सुवाखेडा, तहसील जावद, जिला नीमच पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 5,400 रुपये तथा 40 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 45 हजार 400 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसी प्रकार 25 जुलाई 2026 को ग्राम चेनपुरा, तहसील नीमच में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP44ZG3267 (इंजन क्रमांक E2496286) से खण्डा पत्थर का निर्धारित मात्रा से अधिक परिवहन पाया गया। इस मामले में वाहन मालिक सूरजसिह पिता राजेन्‍द्र शक्‍तावत, निवासी दारू, तहसील नीमच पर 2,460 रुपये रॉयल्टी की 15 गुना राशि एवं 16 हजार 79 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 18 हजार 539 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। एक अन्य प्रकरण में 23 जुलाई 2026 को ग्राम लोडकिया, तहसील मनासा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जेसीबी एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से लगभग 45 घनमीटर मुरम का अवैध उत्खनन पाया गया। जांच में लगभग 15 मीटर लंबाई, 3 मीटर चौड़ाई तथा 1 मीटर औसत गहराई का उत्खनन क्षेत्र मिला। इस प्रकरण में सत्यानारायण पिता भंवरलाल राठौर, निवासी महागढ़, तहसील मनासा, जिला नीमच पर 33 हजार 750 रुपये अधिशास्ति राशि एवं 33 हजार 750 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 67 हजार 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। वहीं 22 जुलाई 2026 को रामपुरा दरवाजा, तहसील जावद में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक RJ09RE6732 से बिना वैध रॉयल्टी पास के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन मालिक संजय पिता मांगीलाल कुम्‍हार, निवासी बागेरडा मामादेव, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 5,625 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 30 हजार 625 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी प्रकरणों में निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित शास्ति राशि निर्धारित अवधि में शासकीय कोष में जमा कराई जाए। राशि जमा होने के उपरांत नियमानुसार जब्त वाहन मुक्त किए जाएंगे। यदि निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के अनुसार भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

August 01, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...

August 01, 2026 01:06 PM

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...

August 01, 2026 01:02 PM

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....

August 01, 2026 01:01 PM

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....

August 01, 2026 12:58 PM

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में चार शिविर होंगे आयोजित...

August 01, 2026 12:52 PM

अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की, अवैध उत्खनन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई...

August 01, 2026 12:49 PM

मनोकामना महादेव मंदिर उद्यान में विद्यार्थियों द्वारा पौधोंरोपण कर लिया सुरक्षा कासंकल्प.....

August 01, 2026 09:37 AM

बर्नियास में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, बाड़े में खड़ी वेन्यू कार से 73.150 किग्रा डोडा चूरा जब्त..

August 01, 2026 07:20 AM

खेल मैदान बचाने सड़कों पर उतरे खिलाड़ी, क्रिकेट-फुटबॉल खेलकर किया अनोखा प्रदर्शन,मैदान बचाओ समिति का संदेश—खेल मैदान पर नहीं, वैकल्पिक भूमि पर बने सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, जनता, शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं का भविष्य बचाने की अपील...

August 01, 2026 05:24 AM

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार....

August 01, 2026 04:06 AM

डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...

August 01, 2026 04:03 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

August 01, 2026 03:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 01, 2026 03:15 AM

पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...

July 31, 2026 04:20 PM

विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....

July 31, 2026 04:17 PM

उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...

July 31, 2026 03:13 PM

नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

July 31, 2026 03:04 PM

नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..

July 31, 2026 02:46 PM