स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....
Updated : August 01, 2026 12:58 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में मुख्य समारोह से लेकर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, सुरक्षा, चिकित्सा, आमंत्रण, फोटोग्राफी तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विभागीय कार्यालय 15 अगस्त को प्रातः निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करेंगे तथा अधिकारी-कर्मचारी मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य जिला स्तरीय समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण एवं संदेश वाचन किया जाएगा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे. बैठक में आयोजन स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था, जनरेटर, पार्किंग, पुष्प सज्जा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था, अग्निशमन, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस तथा आवश्यक प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को आयोजित होगा, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चयन के लिए निर्धारित समिति द्वारा विद्यालयों के कार्यक्रमों का परीक्षण कर अंतिम चयन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना पर आधारित होंगे तथा उनकी समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया भी तय की गई। विभागों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित प्रारूप में पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से समय पर प्रस्तुत करें। प्रस्तावों के परीक्षण एवं अंतिम चयन के लिए समिति का गठन भी किया गया है इसके अलावा समारोह में पुरस्कार वितरण, विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, आमंत्रण-पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान, मुख्य अतिथियों के भोजन की व्यवस्था तथा समारोह में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी विभागवार निर्धारित की गईं। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए तथा 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास एवं 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
August 01, 2026 01:09 PM
जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...
August 01, 2026 01:06 PM
विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...
August 01, 2026 01:02 PM
राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....
August 01, 2026 01:01 PM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....
August 01, 2026 12:58 PM
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में चार शिविर होंगे आयोजित...
August 01, 2026 12:52 PM
अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की, अवैध उत्खनन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई...
August 01, 2026 12:49 PM
मनोकामना महादेव मंदिर उद्यान में विद्यार्थियों द्वारा पौधोंरोपण कर लिया सुरक्षा कासंकल्प.....
August 01, 2026 09:37 AM
बर्नियास में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, बाड़े में खड़ी वेन्यू कार से 73.150 किग्रा डोडा चूरा जब्त..
August 01, 2026 07:20 AM
खेल मैदान बचाने सड़कों पर उतरे खिलाड़ी, क्रिकेट-फुटबॉल खेलकर किया अनोखा प्रदर्शन,मैदान बचाओ समिति का संदेश—खेल मैदान पर नहीं, वैकल्पिक भूमि पर बने सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, जनता, शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं का भविष्य बचाने की अपील...
August 01, 2026 05:24 AM
बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार....
August 01, 2026 04:06 AM
डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज, आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली...
August 01, 2026 04:03 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
August 01, 2026 03:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 01, 2026 03:15 AM
पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार, बुजुर्गों ने नगर पालिका में सौंपा आवेदन, पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग बोले—न मजदूरी करने की क्षमता, न कोई अन्य आय का साधन, योजना का लाभ दिलाया जाए...
July 31, 2026 04:20 PM
विप्र सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति....
July 31, 2026 04:17 PM
उपनगर पुर की बेटी संध्या बिश्नोई ने रचा इतिहास, यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान...
July 31, 2026 03:13 PM
नीमच सिटी पुलिस का जुआ-सट्टा माफिया पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी कालू दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
July 31, 2026 03:04 PM
नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.445 किलो अवैध अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार..
July 31, 2026 02:46 PM