7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....
Updated : August 02, 2026 06:08 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन कई जरूरतमंद अब भी इनका लाभ पाने के लिए वर्षों से भटकने को मजबूर हैं। ऐसा ही मामला नीमच जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम परलाई से सामने आया है, जहां 32 वर्षीय शंकरलाल भील पिछले सात वर्षों से दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका।
शंकरलाल के पास जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा जारी 40 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध है। इसके अलावा भारत सरकार का UDID (Unique Disability ID) कार्ड भी 29 जुलाई 2024 को जारी हो चुका है। इसके बावजूद उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
ग्रामीणों के अनुसार शंकरलाल आज भी अत्यंत जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। मिट्टी और पत्थरों से बनी दीवारों तथा तिरपाल और पत्तों की छत वाले इस मकान में बारिश के दौरान पानी टपकता है, जिससे उनका जीवन और अधिक कठिन हो जाता है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अब तक नाम स्वीकृत नहीं हुआ।
शंकरलाल का कहना है कि वे पिछले सात वर्षों से पंचायत और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार आवेदन भरवाया जाता है, लेकिन बाद में यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सूची में नाम नहीं आया। दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई होती है, फिर भी उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के बंशीलाल भील, जिनके पास भी 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, वे भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
स्थानीय समाजसेवी राकेश धाकड़ एवं ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों की जांच कर पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्र पेंशन, आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर नीमच एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि शंकरलाल भील सहित अन्य पात्र दिव्यांगजनों को तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो दिव्यांगजन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
और खबरे
कांग्रेस चुनाव जीती दतिया में, खुशियां मनाई चीताखेड़ा में....
August 03, 2026 05:17 PM
अजय चणक बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र में हर्ष की लहर...
August 03, 2026 05:12 PM
प्रथम सावन सोमवार पर कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी आस्था की भीड़, दिन भर हर -हर महादेव ...,बम बम भोले.... मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे शिवालय...
August 03, 2026 04:41 PM
एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी-11 शिविर शुरू, 600 से अधिक कैडेट ले रहे प्रशिक्षण, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आधुनिक सैन्य तकनीक का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण...
August 03, 2026 12:43 PM
अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए, एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित....
August 03, 2026 12:34 PM
स्वास्थ्य विभाग के MTS कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 4 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन 2 दिन में मिल जाएगा वेतन...
August 03, 2026 10:11 AM
पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..
August 03, 2026 09:29 AM
स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....
August 03, 2026 08:01 AM
हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...
August 03, 2026 07:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
August 03, 2026 07:33 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 03, 2026 07:28 AM
7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....
August 02, 2026 06:08 PM
गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...
August 02, 2026 05:02 PM
कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...
August 02, 2026 05:00 PM
23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....
August 02, 2026 04:52 PM
मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....
August 02, 2026 04:48 PM
विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...
August 02, 2026 04:41 PM
पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...
August 02, 2026 04:38 PM
टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...
August 02, 2026 04:33 PM